{"_id":"616c5fd52f457b36c1337d6f","slug":"farmers-will-stop-rail-today-appeal-to-reach-the-movement-meetings-in-villages-demand-for-dismissal-of-union-minister-of-state-for-home-palwal-news-noi610916584","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रेल रोकेंगे किसान, आंदोलन में पहुंचने की अपील, गांवों में की बैठकें, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रेल रोकेंगे किसान, आंदोलन में पहुंचने की अपील, गांवों में की बैठकें, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन
पलवल में अटोहां चौक पर धरना देते किसान।
- फोटो : Palwal
पलवल। केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर पिछले 10 माह से धरना दे रहे किसान सोमवार को रेल रोकेंगे। इसके लिए रविवार को धरनास्थल पर किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इसके अलावा गांवों में बैठकें आयोजित कर किसानों को आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई। लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्याओं के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर फिर रेल रोकी जाएगी। किसान सुबह 10 बजे धरनास्थल पर बैठक करेंगे, जिसमें रेल रोकने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार ओहलियान, धर्मचंद घुघेरा, रतन सिंह सौरोत, उदय सिंह और रूपराम तेवतिया ने कहा कि रेल रोकने का निर्णय संयुक्त मोर्चा का है और पलवल जिले के किसान भी रेल रोकेंगे। किसान नेताओं ने कहा है कि लखीमपुर खीरी की घटना सुनियोजित साजिश के तहत की गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत बर्खास्त किया जाए और उन्हें गिरफ्तार कर सह अभियुक्त के तौर पर अदालत में पेश किया जाए। आंदोलनकारी किसानों को गाड़ी से कुचल कर मार देने की घटना अचानक नहीं हुई। यह घटना आंदोलन को बदनाम और हिंसक करने के लिए सरकार की साजिश का हिस्सा है। रेल रोकने के लिए किसान बड़ी संख्या में धरनास्थल पर जमा होंगे और विरोध-प्रदर्शन करेंगे। भीड़ जुटाने के लिए किसान नेता गांवों का दौरा कर रहे हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त करने का दावा किया है। रविवार को धरने की अध्यक्षता इंद्र सिंह रावत ने की, जबकि संचालन दरियाब सिंह ने किया।
भारी संख्या में पुलिस बल रहेगा तैनात
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा कि पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल और दंगा विरोधी पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। रेल रोकने वालों के साथ पुलिस कड़ाई का रवैया अपनाएगी और जरूरत पड़ने पर बल भी प्रयोग करेगी। रेेलवे की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने भी बंदोबस्त करने की बात कही है।