फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers will learn modern farming.

Palwal News: आधुनिक खेती सीखेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers will learn modern farming.
पिनगवां में बनेगा जिले का पहला बागवानी किसान प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन

सद्दाम हुसैन

पिनगवां । नूंह जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की तकनीक सीखने के लिए दूसरे जिलों के प्रशिक्षण केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पिनगवां स्थित प्याज उत्कृष्ट केंद्र परिसर में जिले का पहला बागवानी किसान प्रशिक्षण केंद्र बनने वाला है। करीब 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक केंद्र का टेंडर पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। केंद्र तैयार होने के बाद यहां नूंह के साथ-साथ आसपास के जिलों के किसानों को भी आधुनिक बागवानी और उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

करीब 54 एकड़ क्षेत्र में फैले प्याज उत्कृष्ट केंद्र के परिसर में बनने वाले इस प्रशिक्षण केंद्र में एक बैच में 20 किसानों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बागवानी फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग, फसल प्रबंधन, पौध संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और कम लागत में अधिक उत्पादन लेने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी। अब तक जिले में बागवानी किसानों के लिए कोई समर्पित प्रशिक्षण केंद्र नहीं था। किसान रफीक, फकरुद्दीन, जरसीद, अंसार और मकसूद ने बताया कि लंबे समय से जिले में ऐसे प्रशिक्षण केंद्र की जरूरत महसूस की जा रही थी। उनका कहना है कि यदि किसानों को अपने ही जिले में आधुनिक खेती का प्रशिक्षण मिलेगा तो नई तकनीकों को अपनाना आसान होगा, उत्पादन बढ़ेगा और खेती पहले से अधिक लाभकारी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed