फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers will fight for their rights till the last breath

अंतिम सांस तक अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे किसान

Sun, 10 Jan 2021 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers will fight for their rights till the last breath
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का धरना 39वें दिन भी जारी रहा। रविवार को भी 11 किसानों ने क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। पूरे दिन समर्थन देने का दौर चलता रहा। धरने में कृषि कानूनों के विरोध में किसान नेता जहां संबोधन के जरिये जोश भरने का काम कर रहे हैं, वहीं किसानों को उत्थान व खेती में आजीविका मजबूत करने के लिए अपने अनुभव भी सांझा कर रहे हैं। शिक्षाविद से लेकर आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति धरने में किसानों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिव कुमार कक्का ने कहा कि किसान आंदोलन अभी चरम पर सीमा पर नहीं पहुंचा है। सरकार अभी भी अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। आखिरी सांस तक किसान अपने हकों की लड़ाई लड़ता रहेगा। 26 जनवरी को किसान पूरी ताकत के साथ सरकार की आंखे खोलने का काम करेगा। इस मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर डॉ. कुलजीत सिंह, गंधक सिंह गुर्जर, प्रेम नारायण वर्मा, पोहप सिंह स्यारौली, अजय तिवारी, भागीरथ, लखमी भगतजी, श्रीपाल चौधरी, पूरण सिंह, बॉबी तेवतिया, देवेंद्र वर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

11 किसानों ने की भूख हड़ताल
रविवार को भी भी 11 किसानों ने भूख हड़ताल जारी रखी। इसमें बाबा जैमल सिंह, बाबा बलजीत सिंह, सत्यपाल सिंह चौहान, अखिलेश रावत, प्रेमनारायण वर्मा, गौतम वर्मा, बाबूलाल निसाद, अंजनी कुमार, करण सिंह, मुन्नी लाल कुशवाह व शंकर लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली निकाल पहुंचे करनाल के किसान
करनाल से ट्रैक्टर रैली निकालकर धरना स्थल पर पहुंचे किसान संघर्ष महासंघ एवं कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। नेतृत्व किसान सेवा दल की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. पूनम चौहान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता शर्मा व प्रदेश सचिव संजय त्यागी ने किया।
ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन ने दिया समर्थन
अलीगढ़ से ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी रविवार को धरने में पहुंचे। यूनियन के महासचिव ओपी शर्मा ने कहा कि इन कानूनों से किसान और ज्यादा कमजोर हो जाएगा। पूंजीपति किसानों को अपने हाथों की कठपुतली बना लेगा।
प्रदेश चमार महासंघ हुआ शामिल
रविवार को हरियाणा प्रदेश चमार महासंघ ने धरने को समर्थन दिया। प्रदेश सचिव शिवलाल दहिया व अशोक कुमार के नेतृत्व में धरने को समर्थन दिया गया। शिवलाल दहिया ने बताया कि उनका समाज किसानों के साथ है, क्योंकि किसानों के सहारे ही वे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।
मुस्लिम समाज ने लंगर में किया सहयोग
गांव आलीमेव से लोगों ने रविवार को धरने में सहयोग किया। सरफूद्दीन मेवाती की अगुवाई में केले व दूध दिया गया। इस दौरान उन्होंने धरना स्थल पर ही नमाज अदा कर देश में शांति की दुआ मांगी। वहीं बल्लभगढ़ से आए समाजसेवियों ने सब्जियां भेंट की।

सरदार सुरेंद्र सिंह सिद्धू को दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश से किसानों के जत्थे की कमान संभाले हुए पलवल पहुंचे सरदार सुरेंद्र सिंह को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। सरदार मलविंदर सिंह ने कहा कि सरदार सुरेंद्र सिंह की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तक उनकी आत्मा की शांति के पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed