{"_id":"6abea769fd67d2ad9a06430e","slug":"farmers-should-face-no-difficulty-in-selling-their-crops-dc-palwal-news-c-24-1-pal1008-128711-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बेचने में किसानों को न हो परेशानी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बेचने में किसानों को न हो परेशानी : उपायुक्त
विज्ञापन
उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने होडल अनाज मंडी का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बृहस्पतिवार को होडल अनाज मंडी पहुंचकर फसल खरीद सीजन को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और खरीद प्रक्रिया समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए। उपायुक्त ने स्वयं कंप्यूटर सिस्टम पर बैठकर गेट पास और टोकन प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को खरीद, उठान और भुगतान सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।
उन्होंने मंडी में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने तथा नगर पालिका अधिकारियों को मंडी के रास्ते में किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इससे किसानों की फसल से भरी गाड़ियों को मंडी में आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने किसानों से फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाने का आह्वान किया।
उपायुक्त ने अटल किसान कैंटीन का निरीक्षण कर किसानों को ताजा, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्केट कमेटी परिसर स्थित कंडम भवन का भी निरीक्षण किया और डाकघर व कोऑपरेटिव सोसाइटी को एक सप्ताह में भवन खाली करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बलीना, चेयरमैन जगविंद्र सिंह, सचिव जीत सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।