फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers' sacrifices will not be wasted: Kakka

किसानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं होने देंगे : कक्का

Mon, 21 Dec 2020 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers' sacrifices will not be wasted: Kakka
पलवल। किसानों की कुर्बानी बेकार नहीं होने दी जाएगी। किसान सरकार को झुकाकर ही रहेगा और अपना हक वापस लेकर ही सड़कों से हटेगा। इसके लिए चाहे कितनी भी कुर्बानियां देनी पड़े। यह बातें रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष शिवकुमार कक्का ने केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहे किसानों के धरने में कही। इस दौरान आंदोलन में मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी गई और शांति यज्ञ व संगत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में 18वें दिन रविवार को भी धरना जारी रहा। इस दौरान शांति यज्ञ में हजारों किसानों ने आहूति दी। वहीं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं फरीदाबाद के गुरुद्वारे से आए कलाकारों ने शहीदों की याद में संगत की। इस दौरान दीदार सिंह, बलजिंदर व दीप सिंह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। शिव कुमार कक्का ने कहा कि हमें किसान न मानने वाले कुछ दिनों में खुद हमारे बीच बैठे दिखाई देंगे। जब से आंदोलन शुरू हुआ है, सरकार किसानों को बांटने में लगी है, लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाई है। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर किसान नेता मंजीत सिंह, विमल कुमार शर्मा, कुलदीप, अभिमन्यु, राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख राजा मनीष तिवारी, गजबदन शुक्ला, रविदत्त सिंह, दिनेश कुमार निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरे दिन चला समर्थन देने का दौर
रविवार को पूरे दिन विभिन्न किसान, कर्मचारी व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी धरने को समर्थन देने के लिए पहुंचते रहे। धरना स्थल का पांडाल जय जवान-जय किसान के नारों से गूंजता रहा। धरने में 52 पाल की सरदारी के साथ-साथ बाहरी किसान भी पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत का काफिला बाजे-गाजे के साथ पहुंचा। यूनियन के पदाधिकारी नरेश टिकैत, राजबीर सिंह, लज्जा राम प्रधान, पवन खटाना, सुभाष, विकास गुर्जर ने कहा कि किसान आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है। करोड़ों किसान अपने हक के लिए सड़कों पर हैं और अपना हक लेकर ही उठेंगे। धरने में किसान यूनियन की तरफ से 20 गीजर भेंट किए गए, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार, किसान नेता रतन सिंह सौरोत, महेंद्र चौहान, रणधीर चौहान, धर्मेंद्र हिंदुस्तानी, कुल्लू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ ने बांटे पर्चे
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा व सचिव योगेश शर्मा के नेतृत्व में धरना स्थल पर किसानों के समर्थन में पर्चे बांटे गए। जिला प्रधान ने खुद राजमार्ग पर जाम में फंसे वाहनों को पर्चे बांटकर किसानों की मदद करने का आह्वान किया। पर्चे में लिया गया था कि जीतेगा किसान-जीतेगा हिंदुस्तान। पर्चे में रोजी-रोटी बचाने की लड़ाई, अडानी कनेक्शन का भंडाभोड, बदनाम करने की साजिश, अब पानी याद आया, आंदोलन का विस्तार आदि बिंदुओं के जरिये जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed