फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   farmers protest end

चीनी मिल में चल रही किसानों की भूख हड़ताल खत्म

Wed, 22 Jan 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
farmers protest end
पलवल। चीनी मिल में पिछले एक माह से चल रहा धरना और 10 दिन से जारी भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। मिल के प्रबंध निदेशक नरेश कुमार व ऐतिहासिक पंचवटी मंदिर के महंत ऋषि महाराज ने गन्ना किसानों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराया। किसानों ने हड़ताल प्रबंध निदेशक द्वारा मिल को सुचारु रूप से चलाने तथा किसानों का एक-एक गन्ना मिल द्वारा खरीदने व अन्य मिलों में पांच लाख क्विंटल से ज्यादा गन्ना भिजवाने और मिल में हुए घोटालों की उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन देने के बाद ही समाप्त की गई। बुधवार तक चली इस भूख हड़ताल की अध्यक्षता कर रहे चौहान पाल के अध्यक्ष जय नारायण चौहान ने जिले के किसानों के साथ-साथ उन्हें समर्थन देने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

दरअसल, पलवल सहकारी चीनी मिल का 12 दिसंबर को पिराई सत्र शुरू हुआ था। उसी दिन से मशीनों के अंदर तकनीकी कमी आने के कारण मिल चल नहीं पाई थी। 10 दिन तक मिल के न चलने पर किसानों ने धरना शुरू कर दिया और उसके बाद पलवल ग्रीवेंस कमेटी की बैठक लेने आए सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल का घेराव कर प्रदर्शन किया था। उसके दूसरे दिन से ही किसान भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। तब से यह हड़ताल लगातार जारी रही। हर दिन जिले के विभिन्न गांवों के चार-चार किसान भूख हड़ताल पर बैठते थे। सोमवार कुछ किसान जिला उपायुक्त डा. नरेश नरवाल से भी मिले थे। उस समय किसानों को उपायुक्त ने उनकी मांगों पर पूरा ध्यान देेन का आश्वासन दिया था। बुधवार को उपायुक्त के आदेश पर मिल के प्रबंध निदेशक नरेश कुमार किसानों के बीच गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान नेता रतन सिंह सौरोत, देवेंद्र तेवतिया, महेंद्र चौहान, जवाहर डागर, होशियार सिंह, देवी सिंह रावत, समुंदर सिंह, बाबू सिंह, गजराज घोड़ी, सुरेश दीघोट, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरपाल दीक्षित, सतपाल, यशपाल तेवतिया, सुनील गहलब आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed