फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers of the country got organized due to agricultural laws

कृषि कानूनों की वजह से संगठित हुआ देश का किसान

Sat, 02 Jan 2021 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers of the country got organized due to agricultural laws
पलवल। तीनों कृषि कानूनों की वजह से आज पूरे देश का किसान संगठित हो गया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब जाति-धर्म से उठकर किसान एक हुए हैं। किसानों ने अपनी ताकत को पहचाना है और सरकार से अपना हक लेने के बाद ही वापस लौटेंगे। यह बातें शनिवार को केएमपी-केजीपी पर चल रहे धरने में आगरा के गुरु दा ताल गुरुद्वारे के बाबा प्रीतम सिंह ने संबोधित करते हुए कही। इस दौरान यूपी व मध्य प्रदेश के 11 किसान भूख हड़ताल पर रहे। वहीं 360 पालम खाप के अध्यक्ष रामकरण सोलंकी ने भी पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन

2 दिसंबर को राजमार्ग पर केएमपी-केजीपी इंटरचेंज के पास किसानों को धरना जारी है। बाहरी किसानों के साथ-साथ क्षेत्रीय किसानों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। शनिवार को यूपी व एमपी के किसानों ने भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल करने वालों में मध्य प्रदेश के राम नरेश सिंह, ज्ञानचंद त्रिपाठी, पवन सिंह, विनोद सिंह, संजीव पाठक, शिवराज सिंह, राजू जरिया, केसर सिंह मालवी व यूपी के सूरजपाल उपाध्याय, रामबीर सिंह व शंकर सिंह रहे।
विज्ञापन

संबेाधित करते हुए 360 पालम खाप के अध्यक्ष रामकरण सोलंकी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हक में नहीं है। सरकार जबरन इन्हें थोपना चाहती है। अपने हक के लिए आज पूरे देश का किसान एक हो गया है। इससे किसान की जीत होनी निश्चित है। भारी ठंड के बीच किसान सड़कों पर डटे हैं। वे अपना हक लेकर रहेगा, चाहे इसके लिए कितनी कुर्बानियां देनी पड़े। धरने की अध्यक्षता दीपक चौधरी व संचालन रूपराम तेवतिया ने किया। इस मौके पर सरदार जोगा सिंह, रणजीत सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, देवीराम चौहान, सूरजपाल, जवाहर मीतरौल, रामचंद्र त्रिपाठी, भागीरथ बैनीवाल, वीरसिंह देशवाल, मेवा सिंह, चंदन सिंह सौरोत, दिनेश कुमार निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंद मजदूर सभा ने दिया समर्थन
हिंद मजदूर सभा फरीदाबाद की ओर से बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर किसानों को समर्थन दिया। सभा के पदाधिकारी आरडी यादव के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान किसान मजदूर एकता के नारे लगते रहे। आरडी यादव ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के लिए दुखदायी बनी हुई है। किसान व कमेरा वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। आज देश के अन्नदाता को सड़कों पर बैठना पड़ रहा है, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।

आज पहुंचेगा अखिल भारतीय ज्ञान-विज्ञान समिति का जत्था
मध्य प्रदेश की अखिल भारतीय ज्ञान-विज्ञान समिति की अध्यक्ष आशा मिश्रा शनिवार को धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि रविवार को उनकी समिति की ओर से महिलाओं का जत्था पलवल सहित सभी धरना स्थलों पर पहुंचेगा। यहां पर उनकी समिति की ओर से किसानों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed