फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers happy due to rain in Palwal, people upset

पलवल में हुई बारिश से किसान खुश, लोग परेशान

Mon, 04 Jan 2021 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers happy due to rain in Palwal, people upset
पलवल। जिले में शनिवार रात से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। हालांकि दूसरी तरफ लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। जगह-जगह जलभराव के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी ओर इसकी वजह से तापमान गिरने से ठंड भी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही जिले में बारिश का दौर चल रहा है। स्थिति यह रही कि रविवार को भी बारिश होती रही। ऐसे में ठंडी हवाओं से तापमान में काफी गिरावट आ गई। जिसके चलते लोगों को अलाव, हीटर आदि का सहारा लेना पड़ा। वहीं सड़कों पर भी चहल-पहल कम ही रही। बारिश के बाद पुराने जीटी रोड, मोहन नगर, कृष्णा कालोनी, दया बस्ती, माल गोदाम रोड, तुहीराम कालोनी, देव नगर कालोनी, एकता नगर, राम नगर आदि में जलभराव हो गया। विश्रामगृह व बस अड्डा परिसर में भी काफी पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed