फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers expressed anger over the statement of the Chief Minister

मुख्यमंत्री के बयान पर किसानों ने जताया रोष

Sat, 19 Jun 2021 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers expressed anger over the statement of the Chief Minister
धरने में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। - फोटो : Palwal
पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध में केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहा किसानों का धरना शनिवार को भी जा रहा। धरने में मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के लिए अभद्र भाषा प्रयोग करने पर रोष जताया गया। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। किसानों को असामाजिक और शरारती तत्व कहना अन्नदाताओं का अपमान है, जोकि असहनीय है। आगामी चुनावों में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान किसानों की खिलाफत करने वाले नेताओं का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में जारी धरने की अध्यक्षता श्रीचंद महाशय औरंगाबाद ने की।
विज्ञापन

किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और धर्मचंद घुघेरा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के मुखिया, मंत्री और सलाहकार कृषि कानूनों की कमियां बताने को कहते हैं, ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके। संयुक्त किसान मोर्चा ने 11 दौर की वार्ता में पहले ही बहुत विस्तार और तर्कसंगत तरीके से समझा दिया है कि कानूनों में क्या कमियां हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अब भी अपने अहंकार पर खड़ी है। सरकार आंदोलन को लंबा खींचकर उसे थकाना चाहती है, जो सरकार की भारी भूल साबित होगी। किसान नेताओं के इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाने से संकेत मिलता है कि सरकार जनता की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापसी तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। धरने को किसान नेता रमेश चंद सौरौत, दरियाब सिंह, चंद्रमुनी, रूपराम तेवतिया, भागीरथ बेनीवाल, नरेंद्र सहरावत, राजेश रावत बहीन, रणजीत औरंगाबाद, रोशनलाल कुंडू, बीरसिंह औरंगाबाद और जयदेव ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed