{"_id":"601d6e2c8ebc3e4b3727d362","slug":"farmer-s-drive-jam-today-police-alert-palwal-news-noi5639642124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का चक्का जाम आज, पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का चक्का जाम आज, पुलिस सतर्क
विज्ञापन
पलवल में किसानों के धरना को संबोधित करते पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल।
- फोटो : Palwal
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में पलवल केजीपी-केएमपी इंटरचेंज के पास चल रहे किसानों के धरने में लगातार किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले के ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से भी किसान धरने को समर्थन देने के लिए पहुंच रहे हैं। 52 पाल के चौधरी अरुण जेलदार की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिए गए धरना में भूडेर पाल, सहरावत पाल, तेवतिया पाल के किसानों ने पहुंचकर समर्थन दिया। वहीं किसानों ने 6 फरवरी को चक्का जाम करने की घोषणा का समर्थन करते हुए रणनीति बनाई गई। बताया गया कि किसान 6 फरवरी को पलवल में भी पूरी तरह से चक्का जाम करेंगे।
वहीं पुलिस विभाग भी किसानों की चक्का जाम की चेतावनी देखते हुए अलर्ट हो गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम भी किए हैं। धरने को 52 पाल के चौधरी अरुण जेलदार, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, राजेश बहीन, महेंद्र चौहान, शशि बाला तेवतिया, बिजेंद्र आर्य सहित काफी किसान नेताओं ने संबोधित किया।
किसान के आगे झुकना ही पड़ेगा : दलाल
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने कहा कि किसान अब आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। सरकार को किसान के आगे झुकना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को समझना पड़ेगा कि इन कृषि कानूनों से जितना नुकसान किसानों का है, उससे कहीं ज्यादा आम गरीब व मजदूर का नुकसान है। मजदूर इन कानूनों के लागू होने से पूरी तरह से बरबाद हो जाएगा। हर वस्तु महंगी हो जाएगी। किसान के हाथ में सरकार कटोरा देना चाहती है, लेकिन किसान ऐसा नहीं होने देखा। उन्होंने कहा कि अब किसान सरकार के आगे झुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन
लोकगीतों के जरिये मनोरंजन
धरना स्थल पर गांवों से आए किसानों ने लोकगीतों के माध्यम से किसानों का मनोरंजन किया। किसानों ने लोकगीतों के द्वारा सरकार पर भी जमकर कटाक्ष किए। कलाकारों ने प्रस्तुत लोकगीतों के जरिये कहा कि न डरे हैं और न ही डरेंगे, मोदी तेरे आगे न झुकेंगे। इन गीतों पर किसानों ने जमकर तालियां बजाई गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों ने बनाई रणनीति
6 फरवरी को चक्का जाम को लेकर किसानों ने रणनीति बनाई। किसान नेताओं ने एक स्थान पर बैठकर 52 पाल के चौधरी अरुण जेलदार के साथ विचार विमर्श कर रणनीति बनाई। बताया गया कि जिले के किसान सुबह 11 बजे धरना स्थल पर एकत्रित होंगे। वहां पहुंचने के बाद किसान चक्का जाम करेंगे। सर्व प्रथम दिल्ली-आगरा राजमार्ग को जाम किया जाएगा। उसके बाद आगे की रूपरेखा मौके पर ही बनाई जाएगी। चक्का जाम का नेतृत्व 52 पाल के चौधरी अरुण जेलदार ही करेंगे। शुक्रवार को जिले के किसानों से 52 पाल ने संपर्क किया, वहीं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक उदयभान व रघुवीर सिंह तेवतिया के अलावा नूंह के विधायक आफताब अहमद, हथीन से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुके इजराइल भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।
सुरक्षा चौक चौबंद
6 फरवरी को चक्का जाम के आह्वान पर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने जिले में स्थित श्रीनगर टोल प्लाजा, केएमपी तथा केजीपी, तुमसरा टोल प्लाजा सहित गदुपरी से लेकर होडल स्थित करमन बॉर्डर के लिए पर्यवेक्षण नियुक्त किए हैं। पर्यवेक्षक के रूप में जिले के डीएसपी तैनात किए गए हैं। जबकि उनकी सहायता के लिए संबंधित थानों व पुलिस चौकियों के प्रभारियों को तैनात किया गया है। उनके अलावा आईआरबी एवं आरएएफ अर्धसैनिक बलों की तैनाती, दंगारोधी साजो सामान के साथ राजमार्ग पर मुस्तैद रहेंगे।
चक्का जाम को देखते हुए 7 नाके लगाए
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने किसानों के चक्का जाम की चेतावनी को देखते हुए पलवल जिले में सात स्थानों पर पुलिस नाके लगाए हैं। इन सभी नाकों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे तथा हर गतिविधि तथा वाहनों पर नजर रखेंगे। सभी नाकों पर वीडियोग्राफी की सुविधा रहेगी। सोफता मोड़, दुधौला चौक, आगरा चौक, असावटा मोड़, किठवाड़ी चौक, अटोंहा मोड़, बाबरी मोड़ होडल पर नाके लगाए गए है।
हर स्थिति से निपटने को पुलिस तैयार
जिले में किसानों की चक्का जाम की चेतावनी को लेकर पुलिस अलर्ट है। हर स्थिति से निपटने के लिए भी तैयार हैं। पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। जिले में हर गतिविधि पर नजर रहेगी। सभी डीएसपी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौके पर मौजूद रहेंगे। कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कोई गलत अफवाह फैलाता मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
-दीपक गहलावत, पुलिस अधीक्षक