फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Faridabad MLA complains against DC, issue echoes in assembly session too

Palwal News: फरीदाबाद के विधायक ने डीसी के खिलाफ की शिकायत, विधानसभा सत्र में भी गूंजा मामला

Thu, 29 Feb 2024 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Faridabad MLA complains against DC, issue echoes in assembly session too
- आरोप- रैली में भीड़ जुटाने को कहा, मुख्यमंत्री ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
विज्ञापन

- मंडलायुक्त कर रहे शिकायत की जांंच
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। फरीदाबाद एनआईटी 86 के विधायक नीरज शर्मा द्वारा पलवल की उपायुक्त के खिलाफ की गई शिकायत का मामला विधानसभा सत्र में जोर-शोर से गूंजा। विधायक की शिकायत पर अब मुख्यमंत्री ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद जिले में प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल शुरू हो गई है। फरीदाबाद के मंडलायुक्त विधायक द्वारा उपायुक्त के खिलाफ की गई शिकायत की जांच कर रहे हैं। गुप्तचर विभाग को भी सरकार की तरफ से मामले में स्टेटस रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश मिले हैं।
विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर को पलवल में हुई भाजपा की झलकारी बाई जयंती पर रैली के लिए उपायुक्त ने उनसे रैली में भीड़ जुटाने को कहा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त नेहा सिंह के पास किसी गरीब व्यक्ति के लिए हथियार का लाइसेंस बनवाने के लिए जनप्रतिनिधि होने के चलते सिफारिश करने के लिए फोन किया था। जिस पर उपायुक्त ने उनसे रैली में भीड़ लाने को कहा। जब उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के विधायक हैं तो उपायुक्त ने फोन काट दिया। फिर फोन किया तो उपायुक्त ने यह कहकर लाइसेंस बनाने से मना कर दिया कि वे केवल मुख्यमंत्री के कहने पर ही लाइसेंस बनाती हैं। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को शिकायत की थी। जिस पर विधानसभा में उन्होंने मुद्दा उठाया। जहां मुख्यमंत्री ने शिकायत की स्टेेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि पलवल की उपायुक्त नेहा सिंह राजनीतिक दबाव में काम कर रही हैं। आम जनमानस के काम करने के बजाय वे भाजपा सरकार के इशारों पर काम करती हैं। जिससे आम लोग उनके कार्यालय में चक्कर काटते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्टेटस रिपोर्ट मांगने व जांच के नाम पर उपायुक्त को बचाने का प्रयास कर रही है। वे जल्द ही इ मामले को लेकर आंदोलन भी शुरू करेंगे, क्योंकि जिला उपायुक्त व अधिकारियों का काम लोगों के काम करना है, न कि सरकार के लिए रैलियों में भीड़ जुटाना और विधायकों पर रैलियों में लोग लाने के लिए दबाव बनाना। भाजपा सरकार में अधिकारी कठपुतली बने हुुए हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed