फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fans lying broken in bus stand premises, passengers troubled by heat

Palwal News: बस स्टैंड परिसर में खराब पड़े पंखे, गर्मी से यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fans lying broken in bus stand premises, passengers troubled by heat
- छह पंखे गायब, छह चलने की हालत में नहीं, जलभराव का नहीं हो रहा स्थाई समाधान
विज्ञापन

- रैंप टूटा, निकली सरिया से यात्रियों को होती है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिलास्तरीय बस अड्डा परिसर में व्याप्त अनियमितताएं यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। बस स्टैंड पर लगे छत के 18 पंखों में से छह ही पंखे चल रहे हैं, जिससे इस भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। उमस भरी गर्मी व पंखे न चलने से यात्री इधर-उधर भटकते रहते हैं। हालत यह है कि पिछले छह माह से मरम्मत के लिए लगे पंखे दोबारा नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा बस स्टैंड के शौचालय के बाहर भी गंदा पानी भरा रहता है। वहीं, बस स्टैंड में जलभराव की समस्या का भी स्थाई समाधान नहीं किया गया है। यात्रियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

दरअसल, पलवल में स्थित जिलास्तरीय बस स्टैंड से 100 के करीब बसें रोजाना चलती हैं। प्रतिदिन चंडीगढ़ रूट, रेवाड़ी, अलीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद-दिल्ली रूट पर हजारों यात्री सफर करते हैं। इन यात्रियों के लिए बस स्टैंड परिसर में सुविधाओं का भारी टोटा है। जिला स्तर पर नई कार्यशाला व रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय का निर्माण कर दिया गया, परंतु बस स्टैंड परिसर आज भी पुराने भवन में चल रहा है। भवन में व्याप्त अनियमितताएं यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। वर्तमान में सबसे ज्यादा परेशानी बस स्टैंड परिसर में खराब पंखों ने पैदा की हुई है। पलवल में इन दिनों भीषण उमस भरी गर्मी पड़ रही है और बस स्टैंड परिसर के पंखे काफी दिनों से खराब पड़े हैं। यात्रियों के प्रतीक्षालय गृह में 18 छत के पंखे लगे हुए हैं, जिनमें केवल छह पंखे ही सुचारू हैं। छह पंखों के स्थान पर केवल पाइप लटके हुए हैं और छह पंखा चलने की स्थिति में नहीं है। इसके अलावा दीवार पर लगे छह पंखों में एक पंखा बंद पड़ा है। वहीं, बारिश होते बस स्टैंड परिसर में जलभराव हो जाता है, जिससे सूखने में कई-कई दिन लग जाते हैं। परिसर में स्थित एक रैंप टूट गया है, जिससे सरिया बाहर निकली हुई है। इससे लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पंखे काफी दिनों से खराब पड़े हैं। कई बार बस न आने पर घंटों तक इंतजार करना पड़ जाता है, इस दौरान भीषण गर्मी में बिना पंखे के रुकना भारी हो जाता है। -नीलम, दैनिक यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर की असुविधाओं का समाधान कराया जा रहा है। मरम्मत के लिए गए पंखों व खराब हुए पंखों को तुरंत लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जलभराव की समस्या का भी स्थाई समाधान जल्द करा दिया जाएगा। - नवनीत सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed