{"_id":"684dc791930372ada001766d","slug":"fake-noc-scam-in-nagar-parishad-permission-for-land-issued-without-ownership-palwal-news-c-24-1-gr11004-115398-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नगर परिषद में फर्जी एनओसी घोटाला, बिना मालिकाना हक के जारी की गई जमीन की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नगर परिषद में फर्जी एनओसी घोटाला, बिना मालिकाना हक के जारी की गई जमीन की अनुमति
Sun, 15 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
पलवल। नगर परिषद में एक नए घोटाले का खुलासा हुआ है, जहां परिषद के अधिकारियों ने बिना रजिस्ट्री और स्वामित्व दस्तावेजों की पुष्टि किए एक भूमाफिया को एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी कर दी। इस एनओसी के आधार पर भूमाफिया ने जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कर दी और टोकन भी ले लिया।
शनिवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने प्रेस वार्ता में इस घोटाले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि शिकायत किए दो सप्ताह बीतने के बावजूद न तो एनओसी रद्द की गई है और न ही एफआईआर दर्ज हुई है।
नगर परिषद केवल पत्राचार तक सीमित रह गई है। बलराम गुप्ता ने आशंका जताई कि यह केवल एक मामला नहीं, बल्कि ऐसे कई फर्जी एनओसी रिकॉर्ड में हो सकते हैं जो रिश्वत लेकर जारी की गई हैं। उन्होंने पूरे एनओसी रिकॉर्ड की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
वहीं नगर परिषद के एसडीओ (एमई) विनोद गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।