फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   fake gold bricks given to a young boy by telling him real

असली बता युवक को दी नकली सोने की ईट

Tue, 17 Mar 2020 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
fake gold bricks given to a young boy by telling him real
असली बता युवक को दी नकली सोने की ईट
विज्ञापन

होडल। राजस्थान के कामा के रहने वाले दो धोखेबाजों ने दिल्ली निवासी युवक को नकली सोने की ईट देकर उससे लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
बुराडी दिल्ली निवासी मुरमा उराव ने बताया कि कामा के भडियारा निवासी साबिर का उसके पास फोन आया था। उसने बताया कि उसके पास एक असली सोने की ईट है, जिसे वह सस्ते दामों में बेचना चाहता है। मुरमा ने ईट खरीदने को लेकर उसका सौदा एक लाख 25 हजार रुपये में तय किया, लेकिन साबिर ने रकम नकद देने की बात कही। बाद में साबिर ने सोने की ईंट देने के लिए उसको सराय खटैप के चौक पर बुलाया। जहां वह अपने एक साथी के साथ आया। बाद में उक्त दोनों उसको जंगल में ले गए। जहां उन्होंने सोने की ईंट देकर उससे एक लाख 25 हजार रुपये ले लिए लेकिन इसी दौरान मुरमा को ईट के नकली होना का शक हो गया। जब उसने अपने रुपये वापस मांगें तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मुंडकटी थाना प्रभारी रमेशचंद का कहना है कि आरोपी शाबिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अन्य आरोपी भी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed