फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   fake adahar card in high court security sought by giving card

हाईकोर्ट में फर्जी आधार कार्ड देकर मांगी सुरक्षा

Sun, 24 Jan 2021 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
fake adahar card in high court security  sought by giving card
हथीन। उटावड थाना क्षेत्र के ग्राम की नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी सलीम निवासी सालाहेड़ी जिला नूंह ने नाम बदलकर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर हाईकोर्ट में सुरक्षा लेने की याचिका डाल दी। वेरिफिकेशन के दौरान फर्जी नाम और फर्जी आधार कार्ड की हकीकत खुली तो उसे रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन

उटावड़ पुलिस के मुताबिक, सलीम का असली और फर्जी दोनों आधार कार्ड बरामद कर लिए गए हैं। जांच अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि सलीम फरीदाबाद एवं गुरुग्राम के जिस भी होटल में ठहरा, वहां फर्जी आधार दिया। इतना ही नही, जिस नाबालिग लड़की का अपहरण किया था, उसका भी नाम-पता गलत लिखकर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर हाईकोर्ट में पेश कर दिया। इसमें उसने नाबालिग को नूंह जिले के एक गांव की निवासी बताया। हकीकत में लड़की पलवल के उटावड क्षेत्र के गांव की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि सलीम चार बच्चों का पिता है। वह 26 नवंबर 2020 को एक लड़की का अपहरण करके ले गया था। 56 दिन बाद लड़की गुरुग्राम में सदर बाजार के निकट स्थित नई बस्ती से बरामद हुई थी। उससे सभी कागजात बरामद किए गए हैं। दो दिन के रिमांड पर उसने सब कुछ उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed