फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   f the elevated bridges are not made of six lanes, the work will stop

ऐलिवेटिड पुल छह लेन का नहीं बना तो रोकेंगे काम

Sun, 30 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
f the elevated bridges are not made of six lanes, the work will stop
National Highway - फोटो : Demo Pic

कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने चेतावनी दी है कि यदि पलवल में बनाया जाने वाला ऐलिवेटिड पुल छह लेन का नहीं बनाया गया, तो पुल का निर्माण कार्य रोक दिया जाएगा। इसके लिए सरकार तैयार रहे। अब क्षेत्र के लोगों की लड़ाई सरकार जिस तरह से चाहती है, उसी तरह से लड़ी जाएगी। क्षेत्र के साथ भेदभाव बिल्कुल भी बरदाश्त नहीं किया जाएगा। यह चेतावनी विधायक दलाल ने शनिवार को यहां विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

विज्ञापन


दलाल ने कहा कि कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे को पलवल-अलीगढ़ रोड से जोड़ने का जो निर्णय भाजपा सरकार ने लिया है, उसके निर्माण की प्रक्रिया को सरकार शीघ्र शुरू करे। इसके अलावा किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर किसानों को केएमपी की तर्ज पर मुआवजा व रॉयलटी देने की घोषणा करे।
विज्ञापन


दलाल ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी को मांग पत्र देकर पलवल-मोहना, पलवल-हसनपुर के मार्गों को भी केजीपी से जोड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने दोनों मार्गों को जोड़ने से इनकार कर दिया। दलाल ने कहा कि पलवल-अलीगढ, पलवल-मोहना, पलवल-हसनपुर के तीनों मार्गों से अगर नहीं जोड़ा गया, तो पलवल शहर को जाम से निजात नहीं मिलेगी और यातायात से प्रदूषण की स्थिति ज्यादा भयावह हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली की जनता के भार को पलवल शहर की जनता पर थोपना चाहते हैं। दिल्ली में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि पलवल की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया निराशाजनक है। इस मुद्दे को लेकर फरीदाबाद से भाजपा के सांसद व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने जनता का कोई पक्ष नहीं रखा, ऐसा लगता है कि राज्य मंत्री गुर्जर भी यही चाहते हैं कि केजीपी से उक्त तीनों मार्गों को न जोड़ा जाए।

दलाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केजीपी का उद्घाटन करने के लिए पलवल आएंगे, तो उनका घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed