फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Eyes welled up with tears while witnessing the enactment of Ram's exile to the forest.

Palwal News: राम वनवास की लीला देख आंखें हुईं नम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eyes welled up with tears while witnessing the enactment of Ram's exile to the forest.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में गत रात्रि राम वनवास की मार्मिक लीला का मंचन किया गया। राजा दशरथ द्वारा राम को राजगद्दी सौंपने की घोषणा, मंथरा के बहकावे में कैकेयी के दो वरदान मांगने और राम, लक्ष्मण व सीता के वन गमन के प्रसंगों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

मंचन में कैकेयी ने भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। वचनबद्ध राजा दशरथ असहाय नजर आए। पिता के वचन की मर्यादा रखने के लिए राम ने वन जाने का निर्णय लिया। पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण भी उनके साथ चल पड़े।
विज्ञापन


माता कौशल्या और राम के भावुक संवाद ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। कौशल्या की भूमिका में सचिन मंगला और राम की भूमिका में हर्षित सोनी ने शानदार अभिनय किया। लक्ष्मण बने उज्ज्वल गोयल, सीता बने प्रदीप सैनी और दशरथ बने अशोक शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed