फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Extortion of one crore rupees demanded from bullion, businessman met Minister of State for Sports

Palwal News: सर्राफ से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, खेल राज्यमंत्री से मिले व्यापारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Extortion of one crore rupees demanded from bullion, businessman met Minister of State for Sports
पहले भी कई व्यापारियों से मांगी जा चुकी है रंगदारी, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर में व्यापारियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला अभी भी जारी है। अब एक सर्राफ से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सर्राफ से नीरज फरीदपुरिया के नाम से व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी गई। इसके साथ ही रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस रंगदारी मांगने वाले का सुराग नहीं जुटा पाई है। रंगदारी मांगने के बढ़ रहे मामलों में शहर के व्यापारियों में रोष है। सोमवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मीनार गेट बाजार में ज्वेलर की दुकान चलाने वाले अनु जैन के पास दिसंबर के पहले सप्ताह में अंजान नंबरों से फोन आए। अंजान नंबर होने की वजह से उन्होंने फोन नहीं उठाया। उसके बाद व्हाट्सएप पर कॉल आई। फोन करने पर वाले ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। मामले में व्यापारी ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। वारदात से शहर के व्यापारियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते एक साल में पलवल के व्यापारियों से निरंतर रंगदारी मांगी जा रही है। मार्च माह में ट्रिपल नाइन टेलीकॉम की दुकान पर रंगदारी न देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बाद में पुलिस द्वारा फायरिंग करने वाले बदमाशों को पकड़ लिया गया। इसके बावजूद फरीदपुरिया के नाम से रंगदारी मांगने के मामले थम नहीं रहे। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान गौरव तेवतिया के अलावा शहर के कई व्यापारियों, सरपंचों, टोल संचालक सहित दर्जन भर लोगों को धमकी मिल चुकी है, परंतु पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री से व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग
शहर में व्यापारियों से मांगी जा रही रंगदारी से व्यापारियों में रोष है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई ने सोमवार को खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की। मंडल के जिला प्रधान बलराम गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्री को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान बलराम गुप्ता ने कहा कि शहर में व्यापारियों को लगातार फिरौती के लिए धमकियां मिल रही हैं। व्यापारियों के पास विदेश में बैठे बदमाशों द्वारा फोन आ रहे हैं। इससे व्यापारियों में भय का माहौल है। बीते लंबे समय से रंगदारी मांगने की ऐसी वारदातें सामने आ रही हैं, परंतु पुलिस मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, अध्यक्ष अन्नू गर्ग, रेडिमेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय तायल, मनदीप तायल, पीयूष दिलवाली, राजकुमार गुप्ता, दीपक गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed