फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Explosion in gas line leaked from JCB excavator, one burnt alive, three burnt

Palwal News: जेसीबी की खुदाई से लीक हुई गैस लाइन में धमाका, एक जिंदा जला, तीन झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Explosion in gas line leaked from JCB excavator, one burnt alive, three burnt
- आधा दर्जन दुकानों में लगी आग, करोड़ों रुपये का बताया जा रहा नुकसान
विज्ञापन

- जेसीबी अर्थमूवर सहित कई वाहन जले, दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
- जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा, एसपी ने कहा जरूरी होगी कार्रवाई
- तीन घंटों तक रूट रखा गया डायवर्ट, लोगों को मौके से हटाने में पुलिस को उठानी पड़ी मशक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। लाला लाजपत राय पार्क के पास पीएनजी की पाइपलाइन लीक होने धमाका हो गया। हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि तीन अन्य झुलस गए। बताया गया है कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जेसीबी मशीन से कराई जा रही खुदाई के दौरान पाइप लाइन लीक हुई। गैस लीक होने पर जोरदार धमाका हुआ, जिससे भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से आधा दर्जन दुकानें पूरी तरह से जल गईं, जिनमें करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा एक जेसीबी अर्थमूवर सहित कई वाहन भी जल गए। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, एसडीएम ज्योति सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान भीड़ को काबू में करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, पुरानी जीटी रोड पर जैन बैटरी व रिको बैटरी सहित अन्य दुकानें हैं। इनके बीच में एक चाय की दुकान है। चाय की दुकान के सामने पेयजल पाइप लाइन लीक हो रही थी। सोमवार को लीकेज ठीक करने के लिए जेसीबी मशीन से करीब 10 फुट लंबा व आठ फुट चौड़ा गड्ढा खोदा गया। यह कार्य मंगलवार दोपहर तक जारी रहा। करीब साढे 12 बजे कर्मचारियों ने पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया, सभी कर्मचारी गड्ढे से बाहर आ गए। जेसीबी से गड्ढे को बंद किया जा रहा था। इसी दौरान पीएनजी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। इससे पहले कर्मचारी कुछ समझ पाते चाय की दुकान पर चल रहे चूल्हे से गैस ने आग पकड़ ली और एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही दुकानदारों व कर्मचारियों में भगदड़ में मच गई।
विज्ञापन

भगदड़ के दौरान चाय बनाने वाला दुकानदार शिव विहार कॉलोनी निवासी हरिचंद सिंगला गड्ढे में गिर गया और आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पीएनजी पाइप लाइन से 30 फुट ऊंची आग की लपटें निकलने लगी और धुएं का बड़ा गुब्बार छा गया। कुछ देर बाद चाय की दुकान पर रखा सिलेंडर भी फट गया, जिसके धमाके से लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान दो से तीन अन्य लोग भी आग की लपटों से झुलस गए। झुलसे व्यक्तियों में जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वीरू, रामकुमार व अन्य शामिल हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर गड्ढे में गिरे हरिचंद सिंगला की मौत हो गई। आग बुझने के बाद शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी ज्यादा थी कि तीन मंजिल तक बनी दुकानों में रखे सामान को जलाकर खाक कर दिया। उसके बाद भी आग सुलगती रही। आग पूरी तरह से बुझने के बाद गड्ढे से शव निकाला गया। आग में जैन बैटरी व रिको बैटरी दुकान में रखा करोड़ों का माल जल गया। इसके अलावा खुदाई कर रही जेसीबी मशीन, छह बाइक व अन्य सामान जलकर खाक हो गईं।
जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पड़ी भारी
हादसे के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खुदाई के दौरान पीएनजी गैस लाइन की सप्लाई को नहीं रुकवाया गया। अडानी गैस को खुदाई के बारे में सूचना तक नहीं दी गई। दुकानदारों की शिकायत पर आए कर्मचारियों ने सीधी खुदाई शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारियों पर फायर सेफ्टी सिस्टम के भी कोई इंतजाम नहीं थे।
फायर सिलेंडर नहीं आए काम
आग लगने के बाद अडानी ग्रुप के कर्मचारी छोटे सिलेंडर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, परंतु तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। तीन मंजिल दुकानों से ऊपर निकलती आग की लपटों को देखते हुए पुलिस ने पुराना जीटी रोड पर यातायात को रोक दिया। इस दौरान लोगों को रोकना पुलिस के लिए बड़ा चुनौती रहा। लोगों को कई बार फटकारा, परंतु उसके बावजूद लोग घंटों तक घटनास्थल पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, एसपी चंद्रमोहन, एसडीएम ज्योति ने पीएनजी गैस सप्लाई करने वाली कंपनी के कर्मचारियों से आग लगने व नियंत्रण नहीं होने के बारे में भी पूछताछ की।
पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
हादसे वाली जगह से करीब 50 मीटर दूरी पर दो पेट्रोल पंप स्थित हैं। हादसे के दौरान घटनास्थल से जा रहीं बिजली की पावर सप्लाई में आग लग गई थी। यह आग पेट्रोल पंप के पास लगे ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई, जिससे पेट्रोल पंप पर आग लगने का खतरा बन गया था। हालात को समझते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए बिजली की पावर सप्लाई बंद कर दी और वाहनों में तेल भरना रोक दिया। समय रहते इस कदम से आग पर काबू पाया जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित रहे।
तीन घंटे तक रूट रखा गया डायवर्ट
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हुए हादसे के बाद पुरानी जीटी रोड पर यातायात को पूरी तरह से रोक दिया। यातायात को नए सोहना रोड या फिर नाले वाले रास्ते से निकाला गया। इस दौरान आगरा चौक से लेकर नए सोहना रोड तक जाम लगा रहा। वहीं, पुराने सोहना मोड से पेट्रोल पंप तक जाम की स्थिति बनी रही। चार बजे के बाद यातायात को खोला गया।

लोगों में रहा भय का माहौल
मंगलवार दोपहर हुए अचानक धमाके व भयंकर आग को देखकर लोगों का दिल दहल गया। एक के बाद हुए तीन बार धमाके से लोगों में भय का माहौल बन गया। इस दौरान लोगों में यह चर्चा रही कि आग में कई लोग झुलस गए हैं और कई लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचने व्यक्ति को जानकारी मिलती तो वह हैरान रह जाता। एक शव को निकालने के बाद भी मौके पर तीन एंबुलेंस खड़ी रहीं, जिससे लोगों में कई लोगों की चर्चा बनी रही, परंतु में बाद में एक व्यक्ति की मौत होने के बात स्पष्ट हो पाई। जैन बैटरी के मालिक राहुल जैन ने बताया कि आग से उनका लाखों का नुकसान हुआ है। उनकी पूरी दुकान जल गई। इसके अलावा पड़ोसी दुकानदार की तीन मंजिला इमारत में भरा पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed