फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Examination of pregnant women under Prime Minister's Safe Motherhood Campaign

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हुई गर्भवती महिलाओं की जांच

Mon, 10 Jan 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Examination of pregnant women under Prime Minister's Safe Motherhood Campaign
पलवल। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिला के स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच शिविरों का आयोजन किया गया। सबसे ज्यादा महिलाओं की जांच जिला नागरिक अस्पताल में हुई। महिला रोग विशेषज्ञ के अलावा महिला चिकित्सकों ने महिलाओं की जांच कर उचित सलाह दी। इस दौरान महिलाओं के अल्ट्रासाउंड, खून व रक्तचाप की जांच कराई। काफी महिलाओं में खून की कमी पाई गई। इस दौरान महिलाओं को डाइट में जूस, बिस्कुट व नमकीन दिए गए। महिलाओं को परिवार नियोजन के लाभ भी बताए गए।
विज्ञापन

दरअसल, गर्भ के दौरान महिलाओं को होने परेशानियों से बचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं को जांच की जाती है। इस बार नौ तारीख को रविवार होने के चलते सोमवार को महिलाओं की जांच की गई। होडल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.सतीश वर्मा ने बताया कि इस अभियान में अस्पताल चिकित्सकों के अलावा निजी डॉक्टरों को बुलाया गया, जिन्होंने गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं दी। दिनभर स्वास्थ्य समस्या बताने वाली महिलाओं का तांता लगा रहा। अस्पताल में 90 महिलाओं का रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, यूरीन टेस्ट, वजन, गर्भ में बच्चों की बढ़त आदि जांच की गई। उन्हें खानपान एवं सरकार की निशुल्क सेवा के बारे में बताया।
विज्ञापन

अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पल्लवी शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। उपस्थित महिलाओं को लैब टेकनिश्यन रोहतास कुमार व भरत महलावत ने एचआईवी, हीमोग्लोबिन रक्तचाप, यूरीन समेत विभिन्न प्रकार की जांच किया और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दिया। डॉ. सतीश वर्मा ने सभी प्रसव वाली महिलाओं को अपने निकटतम बैंक में खाता खुलवाने का निर्देश दिया। ताकि प्रसव के उपरांत लाभुकों के खाते पर राशि उपलब्ध कराया जा सकें। कहा कि अधिकांश महिलाएं में खून की कमी के लक्षण पाए गए। उन सभी महिलाओं को कैल्शियम, विटामिन, फालिक एसिड, आयरन समेत अन्य जरूरत की दवाएं उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर डॉ. पंकज सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed