{"_id":"5f47e8c38ebc3eaac749f41a","slug":"eunuchs-beaten-and-snatched-money-palwal-news-noi5323716196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधाई मांगने गए किन्नरों से मारपीट कर रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधाई मांगने गए किन्नरों से मारपीट कर रुपये छीने
विज्ञापन

पलवल। बधाई मांगने गए किन्नरों के साथ गांव रहराना में मारपीट कर रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हथीन के जयंती मोड़ निवासी जस्सी व नगीना किन्नर ने कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 अगस्त को गांव रहराना में बधाई मांगने गए थे। उसी दौरान गांव निवासी अशोक मौके पर आ गया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अशोक ने बधाई में मिले रुपये छीन लिए। बंदूक दिखाकर फिर से गांव में नहीं आने और जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़ित गाड़ी में बैठकर चिरावटा की तरफ जाने लगे तो बाइक से पीछा कर उनकी गाड़ी में डंडे भी मारे। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे उनकी जान बचाई। शिकायत में कहा गया कि अशोक के साथ रहने वाला सन्नी उर्फ सलोनी भी उनके साथ अक्सर मारपीट करता है और रुपये छीन लेता है। इस संबंध में दो बार बहीन थाने में भी शिकायत दी जा चुकी है। कैंप थाना प्रभारी यादराम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।