फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ERV staff assaulted, uniform torn, death threats issued.

Palwal News: ईआरवी स्टाफ से मारपीट, वर्दी फाड़ी, जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
ERV staff assaulted, uniform torn, death threats issued.
घरेलू विवाद की सूचना पर चांदहट गांव पहुंचे थे पुलिसकर्मी, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिले के गांव चांदहट में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे ईआरवी-501 के पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज किया गया। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सुखवीर और उसके बेटे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

थाना प्रभारी अश्वनी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 11:25 बजे ईआरवी-501 पर सूचना मिली थी कि सुखवीर पिछले तीन दिन से शराब के नशे में घर में झगड़ा कर रहा है। सूचना पर एसपीओ हरकेश शर्मा समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान सुखवीर और उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। सुखवीर ने हरकेश का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे और उनकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद धक्का देने के साथ ईंट-पत्थर से हमला किया गया, जिससे हरकेश को चोटें आई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजन सुखवीर को अस्पताल ले गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची ईआरवी टीम के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संजय कादियान, पुलिस प्रवक्ता





पहले भी हो चुकी हैं इस प्रकार की घटनाएं



. 5 जुलाई को एएसआई पर अधिवक्ता ने रॉड से किया हमला

पलवल-नूंह रोड़ पर ड्यूटी के दौरान एक एएसआई पर अधिवक्ता ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें एएसआई राजबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंप थाना में तैनात एएसआई राजबीर सिंह दो जुलाई को सड़क हादसे से संबंधित दस्तावेज लेने निजी अस्पताल गए थे। अस्पताल से बाहर निकलने के दौरान उनकी मुलाकात अधिवक्ता सविता चौधरी से हुई थी। इसी दौरान कार चालक अधिवक्ता राहुल रावत वहां पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि राहुल ने कार से लोहे की रॉड निकालकर एएसआई के सिर पर कई वार किए। आरोप है कि आरोपी उनकी कार में रखे 72 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गया था।


. 15 जुलाई को घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव

हसनपुर थाना क्षेत्र के भिडूकी गांव में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर युवक ने हमला कर दिया था। आरोप है कि राजेश ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की तथा एसपीओ उमेश चंद की वर्दी का कॉलर खींचकर फाड़ दिया। इसके बाद ईंट-पत्थर से पीसीआर पर पथराव किया, जिससे वाहन का अगला शीशा टूट गया। शीशे के टुकड़े लगने से चालक सिपाही अमित यादव समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को कंट्रोल रूम से सोनिया के साथ उसके भाई राजेश की ओर से मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर विवाद शांत कराने पहुंची थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

कोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article