फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ensure arrangements are visible in mandis

मंडियों में दिखें इंतजाम : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ensure arrangements are visible in mandis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। खरीफ सीजन 2026-27 में धान खरीद को लेकर उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में खरीद से पहले सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों और इंतजाम केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर दिखाई दें। धान खरीद एक अक्तूबर से शुरू होनी है। उपायुक्त ने मंडियों में सफाई, पेयजल, बिजली, प्रकाश, शौचालय, सड़क और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और आवक, खरीद व उठान में बेहतर समन्वय रहे। बिना गेट पास फसल की एंट्री नहीं होनी चाहिए। मिलर्स व स्टॉक का नियमित भौतिक सत्यापन करने के साथ एमएसपी से कम दर पर खरीद नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से फसल अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी में लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article