फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Encroachment also makes it difficult to reach civil hospital

अतिक्रमण से नागरिक अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल

Fri, 12 Feb 2021 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Encroachment also makes it difficult to reach civil hospital
पलवल। न्यू सोहना रोड स्थित जिला नागरिक अस्पताल के सामने मुख्य द्वार पर अतिक्रमण आम लोगों के साथ ही मरीजों के लिए भी बड़ी परेशानी बना हुआ है। आए दिन यहां लगने वाले जाम के कारण कई बार तो एंबुलेंस तक अंदर नहीं जा पाती है। कई बार जिला स्वास्थ्य विभाग पुलिस व प्रशासन से इसकी शिकायत भी कर चुका है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण का बुरा हाल है। अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन व नगर परिषद अधिकारी दावे तो पूरे करते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाती है। जिसके चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने अधिक बुलंद है कि उन्हें अब बिल्कुल भी डर नहीं है। अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने ही रेहड़ी वाले कब्जा जमाए खड़े रहते हैं। रही सही कसर को वाहन चालक व तिपहिया चालक सवारियों को भरने के चक्कर में पूरी कर देते हें।
विज्ञापन

न्यू सोहना रोड शुरू होते ही पंचवटी मंदिर मार्ग के मोड़ तक अतिक्रमण का बुरा हाल है। जहां अस्पताल के मुख्य द्वार पर रेहड़ी व वाहन चालकों का कब्जा रहता है, वहीं कुछ दुकानों के सामने वाहनों की कतार लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
शहर में अतिक्रमण बड़ी समस्या बन रहा है। नगर परिषद व प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। कम से कम जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने से अतिक्रमण हटवाना चाहिए। यहां अतिक्रमण मरीजों की जान भी ले सकता है। - आत्माराम पालीवाल, शिक्षाविद्
अतिक्रमण के कारण सरकारी अस्पताल के अंदर जाना तक मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। मरीजों को काफी परेशानी होती है। साथ ही वहां जाम के चलते निकलना तक मुश्किल हो जाता है। - अनुुभव मंगला, युवक पलवल

नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण को हटवाने को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस का सहयोग लेकर कार्रवाई की जाएगी। पहले लोगों को नोटिस दिए जाएंगे और उसके बाद भी न मानने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। - इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed