{"_id":"6553aedd2a9dabdcb70438a8","slug":"encounter-between-cow-smugglers-carrying-cows-in-a-canter-and-cia-team-one-smuggler-shot-palwal-news-c-1-noi1015-1114892-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कैंटर में गायों को ले जा रहे गो तस्करों और सीआईए टीम के बीच मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कैंटर में गायों को ले जा रहे गो तस्करों और सीआईए टीम के बीच मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी (तोशाम)। जिले के गांव खानक के पास मंगलवार अलसुबह करीब चार बजे सीआईए टीम और छह गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गो तस्कर को कमर में गोली लग गई। घायल गो तस्कर को पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया है।
वहीं भागते समय घायल हुए दो गो तस्कर नागरिक अस्पताल भिवानी में उपचाराधीन हैं। एक गो तस्कर को काबू कर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं दो गो तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। कैंटर में गोकशी के लिए ले जाई जा रहीं 15 गायों को मुक्त करवाकर गोशाला तोशाम में छोड़ दिया गया है। इनके अलावा एक गाय की मौत हो गई। पुलिस ने गो वंश संरक्षण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गो तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पर पत्थर भी फेंके और फिर फायरिंग कर दी।
मंगलवार अल सुबह करीब चार बजे गो तस्करों द्वारा खानक क्षेत्र से कैंटर में भरकर 16 गायों को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना सीआईए की टीम को लगी। मंगलवार अलसुबह करीब चार बजे सीआईए-2 व गो तस्करों के बीच गांव खानक से रतेरा मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गो तस्करों की ओर से सात से आठ फायर पुलिस पर किए गए जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी फायर किया गया। इसमें एक गो तस्कर जिला नूंह निवासी इकबाल के कमर में गोली लगी है। जिसको पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। दो गो तस्कर आरिफ व आमीन निवासी सोहना (गुरुग्राम) भागते समय घायल हो गए, जिनको नागरिक अस्पताल भिवानी में दाखिल करवाया गया है। एक गो तस्कर आसिफ निवासी पलवल को पुलिस ने काबू कर लिया गया है। वहीं दो गो तस्कर भागने में कामयाब रहे। कैंटर में 16 गाय थीं, जिनमें से एक गाय दम तोड़ चुकी थी। 15 गायों को बाबा मुंगीपा गोशाला तोशाम में छोड़ दिया गया है। तोशाम पुलिस ने सीआईए-2 की शिकायत पर आर्म्स एक्ट, हत्या प्रयास व हरियाणा गोवंश संरक्षण अधिनियम 2015 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गो तस्कर आसिफ से पुलिस की टीम ने एक अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
-- --
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खानक क्षेत्र में रात के समय कैंटर के अंदर गायों को तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इसके बाद सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। गो तस्करों ने कैंटर से भागते समय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उन्हें मुठभेड़ के बाद काबू किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
-रमेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय भिवानी।