फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   EMU train will run from today

आज से चलेगी ईएमयू ट्रेन

Sun, 21 Feb 2021 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
EMU train will run from today
पलवल। फरीदाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पलवल से फरीदाबाद, दिल्ली होते हुए गाजियाबाद जाने के लिए ईएमयू ट्रेन का परिचालन सोमवार से शुरू हो रहा है। ट्रेन सुबह छह बजकर पांच मिनट पर चलेगी। करीब ढाई घंटे बाद गाजियाबद स्टेशन पर पहुंचेगी। शाम को छह बजकर 20 मिनट पर शकूरबस्ती से पलवल के लिए चलेगी। जोकि रात आठ बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर हेमराज बघेल ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाली इस ईएमयू ट्रेन में कोई मासिक या अन्य पास मान्य नहीं होगा। सभी यात्रियों को टिकट लेकर चलना होगा और कम से कम किराया 30 रुपये रहेगा। पलवल से असावटी, बल्लभगढ़, न्यू टाउन ओल्ड फरीदाबाद तक 30 रुपये का किराया लगेगा। दिल्ली और गाजियाबाद के किराये की जानकारी सुबह साइट खोले जाने के बाद मिलेगी। टिकट काउंटर कर्मचारी सुनील अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली का किराया 50 रुपये के आसपास रहेगा। कोविड-19 के चलते स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए ईएमयू में एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लेने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को हिदायत दी जाएगी कि वे यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed