फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Employees will protest against privatization on 15th

निजीकरण के विरोध में 15 को प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Tue, 06 Jul 2021 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Employees will protest against privatization on 15th
हथीन। साहिब जी मंदिर में मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार कोरोना आपदा को अवसर में बदलकर कर्मियों पर आर्थिक हमले और जन सेवाओं के विभागों को तेजी से निजीकरण के हवाले कर रही है। इसके विरोध में कर्मचारी 15 जुलाई को राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस पर देशभर में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दिन सभी जिलों एवं खंडों में कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे और डीए, पुरानी पेंशन बहाल करने, ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मियों को पक्का करने, स्वास्थ्य ठेका कर्मियों, पीटीआई, ग्रुप डी सहित नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने आदि मांगों की अनदेखी और सार्वजनिक सेवा क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मियों के करीब ढाई हजार करोड़ रुपये डकार गई है। सरकार ने कोरोना के बहाने जनवरी 2020 से कर्मियों के महंगाई भत्ते को निलंबित कर दिया है। इस कारण प्रत्येक कर्मचारी को 72 हजार से लेकर 1.5 लाख तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी की तो कर्मचारी कठोर निर्णय लेने पर मजबूर होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता खंड प्रधान हरीश चंद्र ने की। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेश शर्मा, ब्लॉक सचिव धर्मेंद्र, आईटीआई से अजीत सहरावत, एएचपीसी वर्कर यूनियन के यूनिट प्रधान वेदपाल तेवतिया, सब यूनिट प्रधान प्रेम सहरावत, पशुपालन से कृष्ण चंद्र, हेमसा से बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed