फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Employees protest today against anti-people policies

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन आज

Wed, 14 Jul 2021 04:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Employees protest today against anti-people policies
पलवल। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं कर्मचारियों के लंबित मांगों के संबंध में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के चारों ब्लाकों के कर्मचारी प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन की तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिला प्रधान राजेश शर्मा की अगुवाई में आईटीआई, रोडवेज, बिजली बोर्ड, वन विभाग, पटवार भवन और भवन निर्माण विभाग के कार्यालयों में टीमों ने जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

राजेश शर्मा और जिला सचिव योगेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार नव उदारीकरण की नीतियों को तेजी से लागू करते हुए कर्मचारी, किसान, मजदूर और आम जनता विरोधी फैसले ले रही है। कोरोना महामारी की आड़ में सरकार पूंजीपतियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए जनता की खून पसीने की कमाई से खड़े किए गए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण कर रही है। एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन बहाली, ठेका प्रथा समाप्त कर अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर सरकार का घोर उपेक्षा पूर्ण रवैया जारी है। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे किसानों की समस्या का समाधान करने की बजाय केंद्र सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र हल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा में जिले के उप प्रधान धर्मवीर देशवाल, आईटीआई से धर्म दत्त शर्मा, जिले सिंह, नवल सिंह, नीरज मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed