{"_id":"57ecf05d4f1c1bca7f573c1c","slug":"employe","type":"story","status":"publish","title_hn":" नगर परिषद कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
palwal
Updated Thu, 29 Sep 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन करते नगर परिषद कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में बुधवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जुलूस निकालकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रधान कैलाश ने किया। वहीं होडल में राज सिंह जंगाडिया की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
जुलूस में कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर सरकार व प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रदर्शनकारियों के संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषदों व पालिकाओं में बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हैं। जिसके कारण कर्मचारियों को पिछले कई महीनों का वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
कर्मचारियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को जल्दी वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर श्रवण कुमार, सुनील कुमार, विजय, पूर्व प्रधान प्रताप, ओमप्रकाश दारोगा व कर्मचंद आदि मौजूद रहे। होडल में संघ के ब्लॉक प्रधान उदयबीर सिंह, महासचिव देवेंद्र नंबरदार, महाबीर, सुनील, चंदगी, सतपाल, लाडो सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन