{"_id":"6a68f11917e4c9f3cc017c7b","slug":"emphasis-on-screening-and-vaccination-on-hepatitis-day-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114055-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जांच व टीकाकरण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जांच व टीकाकरण पर दिया जोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय, नूंह में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच, टीकाकरण और उपचार के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने कहा कि हेपेटाइटिस एक गंभीर लेकिन पूरी तरह रोकथाम एवं उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण कराने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने से इस बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि संक्रमण की आशंका या लक्षण दिखाई देने पर निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में उपलब्ध निःशुल्क जांच और उपचार सेवाओं का लाभ अवश्य लें।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रियत्मा ने राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में उपलब्ध निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, बचाव, टीकाकरण तथा समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और परिवार व समाज को भी हेपेटाइटिस की रोकथाम के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।