Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Electricity will be disrupted in the city for three hours on April 18

Palwal News: शहर में 18 अप्रैल को तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity will be disrupted in the city for three hours on April 18
पलवल।
विज्ञापन

शहर में 18 अप्रैल शनिवार को बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रहेगी। यह शटडाउन 66 केवी सबस्टेशन पर लगे 12.5/16 एमवीए ट्रांसफॉर्मर टी-1 की निर्धारित तीन वर्षीय मेंटेनेंस के चलते किया जा रहा है। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान करीब 5.1 एमवीए लोड प्रभावित होगा, जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। प्रभावित फीडरों में -- सल्लागढ़, मोहन नगर, रसूलपुर रोड और सिविल हॉस्पिटल क्षेत्र शामिल हैं। एसडीओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान अस्थायी असुविधा के लिए जनता सहयोग करे। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed