{"_id":"65e9f850a72a51f5ce07fd3f","slug":"electricity-corporation-sent-a-bill-of-rs-78-lakh-to-the-domestic-consumer-palwal-news-c-24-1-fb11002-105110-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: घरेलू उपभोक्ता को बिजली निगम ने भेजा 78 लाख रुपये का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: घरेलू उपभोक्ता को बिजली निगम ने भेजा 78 लाख रुपये का बिल
विज्ञापन
-कटा हुआ है घर का बिजली कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।हथीन शहर के एक घरेलू बिजली उपभोक्ता ने 12 फरवरी को बिजली बिल का भुगतान कर कनेक्शन कटवा लिया था। इसके बाद मार्च माह में अचानक घरेलू उपभोक्ता के पास बिजली निगम ने 78 लाख 15 हजार 703 रुपये का वसूली बिल भेज दिया है। उपभोक्ता अंकुर बिल देखकर परेशान हो गया। उपभोक्ता के मोबाइल पर बिजली निगम के द्वारा मैसेज भेजकर कहा है कि 11 मार्च तक बिल की अदायगी करनी है। उपभोक्ता अंकुर सोनी ने बताया कि उन्होंने 12 फरवरी को बिजली बिल 3866 रुपए जमा करके अपना कनेक्शन कटवा दिया था। उपभोक्ता के पास दो किलोवाट का कनेक्शन है। इसके बावजूद बिजली निगम ने उसको 78 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल भेज दिया है। उपभोक्ता अंकुर सोनी के भाई जितेंद्र सोनी ने इस बारे में बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी कुलदीप यादव से शिकायत की है।इसके अलावा सीएम विंडो पर भी शिकायत की है। उनका कहना है कि कनेक्शन कटवाने के बावजूद इतना भारी भरकम बिल आना आश्चर्यजनक है। उन्होंने इस व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।इस बारे में बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि रिकॉर्ड को चेक कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। स्टाफ को निर्देश दिए जा रहे हैं।