फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Election Commission received 210 complaints, resolved 189

Palwal News: चुनाव आयोग को 210 शिकायतें मिलीं, 189 का किया निपटारा

Mon, 23 Sep 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 23 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Election Commission received 210 complaints, resolved 189
- शिकायतें मिलते ही 100 मिनट में टीम ने मौके पर पहुंचकर हटवाए बैनर व पोस्टर
विज्ञापन

- राजनीतिक दलों को नोटिस देकर आगे बैनर व पोस्टर न लगाने के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। इस पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है। चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सी-विजिल एप पर लोगों द्वारा शहर की दीवारों तथा सरकारी संस्थानों पर लगाए जा रहे चुनाव संबंधित पोस्टर तथा बैनर को लेकर 210 शिकायतें मिलीं। इसमें से मात्र 100 मिनट के अंदर ही जिला निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उन शिकायतों में से 189 का निपटारा कर दिया गया। 21 शिकायतें ऐसी मिलीं, जिनके बारे में मौके पर टीम पहुंची, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन वालों के खिलाफ दी जा रही शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक सप्ताह में 210 शिकायतें मिली हैं। ज्यादातर शिकायतें चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद दीवारों तथा सरकारी संस्थानों पर पोस्टर-तथा बैनर लगाने की मिलीं। शिकायतें एप पर मिलते ही तुरंत मौके पर टीमें भेजी गईं। टीम ने मौके पर पहुंचकर उन बैनर व पोस्टरों को तुरंत हटवाया तथा राजनीतिक दलों को नोटिस देकर आगे इस तरह के बैनर व पोस्टर लगाने पर कार्रवाई को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा 10 शिकायतें बिना अनुमति के चल रहे वाहनों की मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को तुरंत बंद करा इंपाउंड कर लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एप के माध्यम से यूजर चुनाव सीमा के भीतर एप्लीकेशन के जरिए साइन-इन कर मोबाइल फोन के माध्यम से फोटो, ऑडियो एवं वीडियो लेकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकता है। इस एप के साथ यूजर को किसी तरह की शिकायत करने के लिए अपनी पहचान बताने की जरूरत भी नहीं है। जैसे ही यूजर उल्लंघन की रिपोर्ट के लिए एप का कैमरा ऑन करता है वैसे ही ऑटोमैटिकली जियो-टैगिंग चालू हो जाती है। इस सुविधा के चालू होने से घटना के सटीक लोकेशन की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed