{"_id":"513fea9f1ab50ae931b5e8e645e0ef2a","slug":"eight-colony-of-city-regular","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की आठ कॉलोनी र्हुइं नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की आठ कॉलोनी र्हुइं नियमित
अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 08 Oct 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने शहर के नागरिकों को दिवाली का तोहफा दिया है। शहरी निकाय विभाग ने हथीन नगर पालिका सीमा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली आठ अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दिया है।
विज्ञापन
जिन आठ कॉलोनियों को नियमित किया गया है, उनमें शांति निकेतन स्कूल कॉलोनी, एसडीएम कोर्ट के सामने वाली कॉलोनी, जयंती मोड़ से अजमत खान कॉलोनी, खारिया कुआं से डाबरा लाइन कॉलोनी, नई अनाज मंडी कॉलोनी, सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के सामने वाली कॉलोनी (कच्ची कॉलोनी), बीडीपीओ ऑफिस के पीछे वाली कॉलोनी और राजाजी कॉलोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका हथीन के जेई जीतराम ने बताया की जिन आठ अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया है वे 270 वर्ग एकड़ एरिया में हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा हरियाणा मैनेजमेंट ऑफ सिविक एमीनिटीज एंड एंफ्रास्ट्रक्चर डेफिसिएंट म्यूनिसिपल एरियाज (स्पेशल प्रोविजंस) एक्ट-2013 के अंर्तगत राज्य के विभिन्न शहरों की कई कॉलोनियों व क्षेत्रों में नागरिक व मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
इसके लिए राज्य सरकार ने हाल ही में दिल्ली की तर्ज पर एक्ट बनाया है। हालांकि अनियमित कॉलोनियों पर लगे स्टे को हाईकोर्ट ने खत्म कर दिया है।