फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   EHC working in Challan Branch embezzled Rs 12.5 lakh

Palwal News: चालान ब्रांच में कार्यरत ईएचसी ने किया साढ़े 12 लाख रुपये का गबन

Thu, 06 Apr 2023 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
EHC working in Challan Branch embezzled Rs 12.5 lakh
- पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला सचिवालय की चालान ब्रांच में कार्यरत एक ईएचसी के खिलाफ साढ़े 12 लाख रुपये गबन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्यालय में नियुक्त हुए नए प्रधान सिपाही द्वारा खुलासा किए जाने के बाद केस दर्ज किया गया है। हालांकि विभाग ने मुकदमा दर्ज कराने से पहले ईचसी को साढ़े 12 लाख रुपये खजाने में जमा कराने के लिए भी बोला, लेकिन वह रुपये जमा नहीं करा पाया, जिसके बाद कैंप थाना पुलिस ने यातायात विभाग के डीएसपी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में डीएसपी सतेंद्र कुमार ने शिकायत दी है कि प्रधान सिपाही सुरेन्द्र की पांच फरवरी को चालान ब्रांच डीपीओ में तैनाती हुई थी। उससे पहले ईएचसी भूप सिंह की ब्रांच में तैनाती थी। तैनाती के बाद प्रधान सिपाही सुरेन्द्र ने शाखा के रिकाॅर्ड की जांच की तो पाया कि उससे पहले भूप सिंह द्वारा अपनी तैनाती के दौरान 9.12.22 से लेकर 05.02.23 तक चालान शाखा के कुल 12 लाख 37 हजार 500 रुपये सरकारी बैंक खाते में जमा नहीं करवाए गए हैं। जांच के दौरान ईएचसी भूप सिंह को बार-बार सरकारी पैसा वापस लौटाने को कहा गया, मगर यह रुपये उसने अब तक बैंक खाते में जमा नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि भूप सिंह ने अपनी तैनाती के दौरान चालान शाखा का सरकारी पैसा समय पर जमा नहीं कराया। ईएचसी भूप सिंह ने पुलिस विभाग में होते हुए व कानून की पूरी जानकारी होते हुए घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता की है। ईएचसी ने सरकारी अमानत में खयानत करके सरकारी रुपयों का गबन किया है। ईएचसी भूप सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed