फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   dushyant chautala railly

100 दिन की मेहनत से जीत ले हरियाणा: दुष्यंत चौटाला

Sat, 15 Jun 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
dushyant chautala railly
पलवल। पूर्व सांसद व जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को पलवल की ब्राह्मण धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब केवल 100 दिन शेष हैं। इन 100 दिन के अंदर ऐसी मेहनत कर दो कि विधानसभा चुनाव में जजपा कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर पूरा देश दंग रह जाए। उन्होंने कहा कि इन 100 दिनों में न सिर्फ हमें हरियाणा के हर गांव, हर शहर, हर गली व हर मोहल्ला में आम आदमी तक पहुंचना है, बल्कि भाजपा व कांग्रेस को दूर कर हरियाणा की सत्ता हासिल करनी है। इस विधानसभा चुनाव में ही इन 100 दिन की मेहनत से भाजपा का घमंड चूर कर हरियाणा को जीतना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने तथा संयोजन पूर्व सिंचाई मंत्री हर्ष कुमार ने किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हर्ष कुमार के नेतृत्व में जजपा कार्यकर्ताओं के जोश को देख दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर अब लगने लगा है कि हरियाणा में जजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा की भाजपा सरकार घमंड में चूर है और इसके नेता वक्त वक्त पर प्रदेश के आम लोगों की तौहीन कर रहे हैं, उसका बदला जजपा कार्यकर्ता आम जन के सहयोग से बदला लेंगे। हरियाणा के लोग स्वाभिमानी है तथा लगातार भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही तौहीन का बदला लेकर रहेंगे। चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर हरियाणा की बदहाल स्थिति से लोगों को अवगत कराएं। जजपा द्वारा किसान, आमजन, मजबूर, व्यापारियों के हित में चलाए जा रहे आंदोलन की बताएं। उन्होंने कहा कि जजपा आज किसी की मोहताज नहीं है। हर राजनीतिक दल की निगाह जजपा पर है। दुष्यंत ने कहा कि जो काम 30 साल पहले 3 साल में हुआ, वो इस साल 3 महीने में हो जाएगा ,क्योंकि अब लोगों तक सूचनाएं बहुत तेजी से पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि वे स्व. चौधरी देवीलाल के सपनों के इस हरियाणा में सरकार बनाकर चौधरी देवीलाल की उन नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे, जो उन्होंने बनाई थी। वहीं पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं के दम पर पलवल जिले की तीनों सीटों पर जजपा का कब्जा होगा। जजपा की बढ़ती लोकप्रियता से राजनीतिक दल घबराए हुए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज व सुरेंद्र सौरोत, महिला जिलाध्यक्ष लता भारद्वाज, जजपा नेता बिजेंद्र चांट, भगत सिंह घुघेरा, शशि बाला तेवतिया, जीतू दीघोट, सुखराम डागर, नागेश तेवतिया, प्रवीण डूडी विशेष रूप से उपस्थित थे। बाद में दुष्यंत चौटाला ने जिला पत्रकार क्लब पलवल द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा मीडिया को सच का आइना दिखाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि आज विश्व में मीडिया की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।

पलवल ब्राह्मण धर्मशाला में जजपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ पूर्

पलवल ब्राह्मण धर्मशाला में जजपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ पूर्- फोटो : Palwal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed