फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dumper hit car on Gurugram Alwar highway three friends died on the spot

मामा के मिलने से पहले मिली मौत: गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौके पर मौत

Sun, 21 Jul 2024 07:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jul 2024 07:20 PM IST
सार

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीण जब हादसे की आवाज सुनकर बाहर निकले तो तीन युवक जो कार में फंसे हुए थे, वह दम तोड़ चुके थे। 

विज्ञापन
Dumper hit car on Gurugram Alwar highway three friends died on the spot
डंपर ने कार को मारी टक्कर, तीन की मौत - फोटो : iStock

विस्तार

रविवार की सुबह गुरुग्राम-अलवर हाईवे स्थित गांव नसीरबास में ओवरलोड डंपर ने एक कार में सवार तीन युवकों को टक्कर दे मारी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तड़के सुबह करीब साढ़े चार बजे हुए इस हादसे के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक खनिज सामग्री से भरे डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान रोहन, जितेन्द्र रोहित निवासी सुलतानपुरी दिल्ली व सोनीपत के रूप में बताई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चालक व क्लीनर के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 22 से 26 वर्षीय तीन दोस्त, जिनमें जितेन्द्र निवासी सोनीपत, नितिन और रोहन सुलतानपुरी दिल्ली के रहने वाले थे। वह यूपी नंबर की एक कार में सवार होकर अलवर के रामगढ़ स्थित अपने मामा के यहां मिलने जा रहे थे। वो जब तड़के सुबह फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव नसीरबास के करीब पहुंचे तो फिरोजपुर झिरका की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर नंबर आरजे 40जीए 6793 ने कार को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीण जब हादसे की आवाज सुनकर बाहर निकले तो तीन युवक जो कार में फंसे हुए थे, वह दम तोड़ चुके थे। एक बार फिर गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर हुए सड़क हादसे को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन

इस बारे में जिला पार्षद उमर पाड़ला, पूर्व चेयरमैन फकरुदीन, नगर पार्षद विनोद जांगड़ा, नगर पार्षद योगेश सैनी और इनेलो नेता अमन अहमद ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले कांग्रेस ने इस क्षेत्र के साथ दोगला व्यवहार किया, अब भाजपा भी उसी तर्ज पर चल रही है। नूंह से फिरोजपुर झिरका तक सड़क चौड़ीकरण की मांग पुरानी है, लेकिन सरकारें इस पर ध्यान नहीं दे रहीं हैं। 

हालात ये हैं कि अब इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन होतीं इन मौतों का जिम्मेदार कौन है, आखिर कब तक देश-प्रदेश के भोले-भाले लोग इस सड़क पर जान गंवाते रहेंगे। एडवोकेट रशीद अहमद ने बताया कि आगामी दिनों में नूंह जिला मुख्यालय या फिर बड़कल चौक पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed