{"_id":"6425be4dacd65a2c7d0564b4","slug":"dumper-crushed-three-youths-standing-on-the-roadside-councilors-son-and-nephew-died-palwal-news-c-1-1-389537-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डंपर ने सड़क किनारे खड़े तीन युवक को कुचला, पार्षद के बेटे व भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डंपर ने सड़क किनारे खड़े तीन युवक को कुचला, पार्षद के बेटे व भतीजे की मौत
विज्ञापन
30श्चड्डद्यश्च11- पलवल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान मौजूद परिजन।
30श्चड्डद्यश्च12- मृतक वंश का फाइल फोटो।
30श्चड्डद्यश्च13- मृतक पुलकित का फाइल फोटो।
-- -- -
भांजा गंभीर रूप से घायल, हादसे के फरार हुआ डंपर चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रामनवमी के उपलक्ष्य में घर में बने प्रसाद को दादा को खिलाने जा रहे एक किशोरी सहित तीन युवकों को डंपर ने कुचल दिया। किठवाड़ी से घोड़ी रोड पर गांव गन्नीकी के समीप हुए हादसे में नगर परिषद पार्षद के बेटे व भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे की है। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। चांदहट थाना पुलिस ने मृतकों के दादा की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपी चालक का सुराग नहीं लगा पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। चांदहट थाने में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश के अनुसार, गांव चिरवाड़ी के पूर्व सरपंच लेखराज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके दोनों बेटे देवेंद्र व जितेंद्र मोहन नगर व हुडा सेक्टर दो में रहते हैं। बृहस्पतिवार को उसके बेटे देवेंद्र का बेटा 19 वर्षीय वंश तंवर व जितेंद्र का बेटा 13 वर्षीय पुलकित उनके लिए गांव में खाना लेकर बाइक पर आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह बठैन कलां निवासी अपने धेवते पीयूष के साथ खेतों की तरफ घूमने के लिए जा रहा थे। गांव गन्नीकी फार्म हाउस के समीप उन्हें देखकर वंश व पुलकित ने बाइक रोक ली और सड़क किनारे कच्चे में खड़े हो गए। उसका धेवता पीयूष भी उनके पास चला गया और तीनों बाइक के पास खड़े होकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान गांव चिरवाड़ी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने सड़क किनारे खड़े उसके पौत्र वंश, पुलकित व धेवते पीयूष को टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लोगों की मदद से उन्होंने तीनों को पलवल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने वंश व पुलकित को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीयूष की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- --
डंपर ने बुझा दिया परिवार का इकलौता चिराग
हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। सड़कों पर मौत बनकर घूम रहे डंपर ने एक राजनीतिक परिवार के दो चिरागों को बुझा दिया। डंपर चालक की लापरवाही से 13 वर्षीय किशोर अपने जीवन का पहला पड़ाव भी पूरा नहीं कर पाया। किशोर पुलकित अपने परिवार को इकलौरा चिराग था। दरअसल, गांव चिरवाड़ी के पूर्व लेखराज का बड़ा बेटा देवेंद्र मोहन नगर में रहता है, जोकि नगर परिषद के वार्ड नंबर चार से पार्षद हैं, जबकि छोटा बेटा देवेंद्र पेश से वकील है। हादसे में पार्षद देवेंद्र के बेटे वंश की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र के इकलौते बेटे पुलकित की मौत हो गई।