फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   DTP removed illegal occupation from 40 acres of land in Palwal, action will continue

Palwal News: पलवल में डीटीपी ने 40 एकड़ भूमि से हटाया अवैध कब्जा, जारी रहेगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
DTP removed illegal occupation from 40 acres of land in Palwal, action will continue
हर माह 60 एकड़ भूमि से हटाया जाएगा, आगामी 6 माह में जिले को अवैध कब्जा मुक्त करवाने के लिए कार्य कर रहा विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में डीटीपी विभाग अवैध कब्जे को लेकर काफी गंभीर हो गया है। विभाग की तरफ से लगातार अवैध रूप से बसी कॉलोनियों व भवनों को हटाने का काम किया जा रहा है। विभाग हर माह 60 एकड़ भूमि व पांच स्ट्रक्चर हटाने का लक्ष्य रखकर काम कर रहा है। अप्रैल माह में विभाग 40 एकड़ भूमि में बसी 10 कॉलोनियों से अवैध कब्जा हटवा चुका है।

जिले में अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने वाले बिल्डरों व कॉलोनाइजरों पर जिला टाउन प्लानिंग (डीटीपी) विभाग ने कड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इस माह में विभाग ने लगातार कार्रवाई करते हुए 10 कॉलोनियों में अवैध रूप से किए गए सैकड़ों कब्जों को ध्वस्त कर दिया है। वहीं, विभाग ने करोड़ों रुपये की लागत से बने दर्जनों स्ट्रक्चर को भी जमींदोज कर दिया है। डीटीपी विभाग इस माह आगामी 15 और 16 अप्रैल को अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाने वाला है। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों दिन पुलिस बल उपलब्ध होते ही कार्रवाई की जाएगी। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला तो अवैध रूप से बनाई गई कई कॉलोनियों पर एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 माह में जिले को कर दिया जाएगा अवैध कब्जा मुक्त
डीटीपी के अधिकारियों के अनुसार अब जिले में अवैध रूप से किए गए कब्जों को बिलकुल सहन नहीं किया जाएगा। लगातार लक्ष्य निर्धारित कर कार्रवाई की जा रही है। अगर योजना के अनुसार एक्शन लिया गया तो आने वाले छह माह में अवैध रूप से बनाई गई कॉलोनियों व भवनों से जमीन को कब्जा मुक्त करवा लिया जाएगा।
विभाग की तरफ से अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही जिले को अवैध कब्जों से मुक्त करवा दिया जाएगा। - अनिल मलिक, डीटीपी पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed