{"_id":"571762524f1c1b61428b458d","slug":"drinking-water-is-not-in-government-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में नहीं है पीने का पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में नहीं है पीने का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 20 Apr 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल माह में 41 डिग्री के पार जा रहा पारा कहर ढा रहा है। चैत्र के महीने में ही लोगों को ज्येष्ठ माह की गर्मी का अहसास हो रहा है। भीषण गर्मी, तेज धूप व गर्म लू के थपेड़े घरों से बाहर निकलने वालों को बेहाल कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन सरकारी कार्यालयों में शुद्ध पेयजल मयस्सर कराने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
आलम यह है कि सार्वजनिक स्थानों, चाहें वह बस अड्डा हो या सरकारी अस्पताल, पीने का शुद्ध पानी कहीं नहीं मिलता। कई स्थानों पर संबंधित विभागों ने वाटर कूलर भी लगाए हैं, लेकिन वह केवल दिखावटी ही साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के जिलास्तरीय सिविल अस्पताल का हाल तो बद से बदतर है। स्वास्थ्य विभाग की हालत हमेशा से ही औरों को नसीहत खुद मियां फजीहत वाली रही है। पेयजल के मामले में भी ऐसा ही है।
विज्ञापन
अस्पताल में वाटर कूलर तो है, पर आरओ खराब है। अस्पताल में मौजूद लोग कहते हैं कि जहां वाटर कूलर है, वहां तेज दुर्गंध उठती है। मंगलवार को इसके चलते एक महिला तो पाइप लाइन से लीक हो रहे पानी से अपनी प्यास बुझाती दिखी। कुछ ऐसी ही हालत जिला सचिवालय की है, यहां भी लोगों को शुद्ध व ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
बस स्टैंड जहां मुसाफिरों का हमेशा जमावड़ा रहता है, वहां वाटर कूलर तो लगा है, पर यहां का पानी खारा है। मजबूरीवश यात्री प्यास लगने पर भी इसे नहीं पी पाते। यही हाल रेलवे स्टेशन का है, रेलवे विभाग भी यहां पानी उपलब्ध कराने में नाकाम है, लेकिन जीआरपी चौकी के पास किसी सामाजिक संस्था ने मटके जरूर रखे थे। यात्री इसी ठंडे जल से प्यास बुझा रहे थे।