{"_id":"6268219fd4065f35ea6be933","slug":"drinking-water-crisis-deepens-due-to-undeclared-power-cuts-people-are-helpless-palwal-news-noi645156223","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के अघोषित कटों से गहराया पेयजल संकट, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के अघोषित कटों से गहराया पेयजल संकट, लोग बेहाल
विज्ञापन
गर्मी में ट्यूबवेल चलाकर नहाते युवक
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। बिजली की लगातार बढ़ रही किल्लत से अब पेयजल की समस्या भी होने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो पेयजल समस्या ज्यादा बढ़ रही है। लोगों को न तो पीने के लिए पानी मिल रहा है और न ही मवेशियों के लिए व्यवस्था हो पा रही है। इसके अलावा बिजली न आने से ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे हैं, जिस कारण फसलों की बिजाई तक नहीं हो पा रही है। रात-रात भर लोग बिजली गुल रहने पर छतों और घरों के बाहर घूमते रहते हैं। दिन में बिजली न आने पर घर के अंदर बैठना तक मुश्किल हो जाता है। बिजली वितरण निगम के अधिकारियों द्वारा लोगों को इस संदर्भ में हर बार एक ही जवाब दिया जा रहा है कि बिजली पीछे से नहीं आ रही है।
जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस भीषण गर्मी में भी लोगों को बिजली वितरण निगम द्वारा पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। बिजली नहीं आने पर गांवों में लोग खेतों पर जाकर पेड़ों के नीचे बैठे रहते हैं। इतना ही नहीं जैसे ही बिजली आती है तो ट्यूबवेल चलाकर लोग टंकियों में नहाना शुरू कर देते हैं। साथ ही घरों के लिए पानी भरकर रख लेते हैं, ताकि बिजली गुल होने पर पानी का संकट न रहे।
आरओ पानी की बिक्री पर पड़ा असर
बिजली न आने के कारण आरओ प्लांट संचालकों को बेहद परेशानी हो रही है। बिजली गुल रहने से न तो पानी ठंडा हो पा रहा है और न ही आरओ प्लांट चल पा रहा है। इससे उनके धंधे पर भी काफी असर पड़ रहा है। जहां दिन में करीब एक हजार बोतल की बिक्री होती थी, लेकिन अब 500 बोतलों की ही आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
आइसक्रीम विक्रेताओं को हो रहा आर्थिक नुकसान
बिजली के बार-बार कट लगने से आइसक्रीम विक्रेता भी काफी प्रभावित हैं, उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्योंकि, बिजली अधिक देर तक गुल रहने पर आइसक्रीम पिघल जाती है, जिससे उन्हें खासा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा बर्फ फैक्टरी वालों का भी धंधा काफी चौपट हो रहा है।
घरों में दूध और सब्जियां भी हो रहीं खराब
बिजली पूरी न आने के कारण फ्रीज में रखा दूध और सब्जियां खराब हो रही हैं। अधिक गर्मी में दूध व सब्जी को ठंडी जगह की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लोग दूध और सब्जियों को फ्रीज में रख देते हैं, लेकिन 14 से 15 घंटे बिजली गुल रहने के कारण दूध और सब्जियां खराब हो जाती हैं।
बिजली न आने के कारण बेहद परेशानी हो रही है। रात भर बिजली गुल रहती है। छतों पर घूम-घूमकर रात गुजारनी पड़ती है। कई बार तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि दिन में काफी देर तक बिजली गुल रहती है और रात को भी बिजली काफी जाने से इन्वर्टर की बैटरी खत्म हो जाती है। - मनोज छाबड़ा
बिजली के अघोषित कटों के कारण काफी नुकसान हो रहा है। हर दिन दूध और सब्जियां खराब हो रही हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। गर्मी इतनी अधिक है कि बिना बिजली के घर में बैठना मुश्किल है। बिजली वितरण निगम के अधिकारियों से बात करते हैं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। - नीलम सिंगला
बिजली की कमी जल्द दूर हो जाएगी। इसके लिए सरकार और वरिष्ठ अधिकारी प्रयासरत हैं। फिलहाल, जितनी बिजली पीछे से मिल रही है, उसे पूरा दिया जा रहा है। एक-दो दिन में समस्या दूर हो जाएगी।
- संदीप दलाल, कार्यकारी अभियंता बिजली वितरण निगम