फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Drafts and maps of Lal Dora of Gram Panchayats will be available

ग्राम पंचायतों के लाल डोरे के ड्राफ्ट व नक्शे होंगे उपलब्ध

Wed, 27 Oct 2021 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Drafts and maps of Lal Dora of Gram Panchayats will be available
पलवल। उपायुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि पलवल तथा बडौली खंडों के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों के लाल डोरे के अंदर का ड्राफ्ट तथा नक्शे आम जनमानस के अवलोकन के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया से ड्राफ्ट और नक्शे प्राप्त हो चुके हैं। इनको आम जन के लिए प्रदर्शित किया गया है जो कि 21 नवंबर तक सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित रहेंगे, जिसका निर्धारण ग्राम समिति द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पलवल तथा बडौली से मिली जानकारी के अनुसार बडौली खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैवाबाद खेडली के ड्राफ्ट व नक्शे प्राप्त हो चुके हैं। इसी प्रकार खंड पलवल के तहत ग्राम पंचायत महेशपुर, धामाका, ककराली, जोहरखेडा, रतीपुर, नंगली पचानकी, रजपुरा, पारौली व असावटा और गेलपुर के लाल डोरे के अंदर का ड्राफ्ट व नक्शे सर्वे ऑफ इंडिया ने उपलब्ध करवाए हैं। जो कि सार्वजनिक स्थान चौपाल पर आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध हैं। ग्राम पंचायत ग्राम स्तरीय कमेटी द्वारा निर्धारित सार्वजनिक स्थानों पर 21 नवंबर तक प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 26 के तहत ग्रामवासियों से गांव के लाल डोरे के अंदर की प्रोपर्टी से संबंधित दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएगी, जिसके उपरांत 22 नवंबर, 2021 को इन दावों व आपत्तियों के निपटान के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed