{"_id":"6a6d02e9463424eb6f0182d8","slug":"draft-electoral-roll-released-in-the-district-palwal-news-c-24-1-pal1008-126553-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जिले में प्रारूप मतदाता सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जिले में प्रारूप मतदाता सूची जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों हथीन, होडल और पलवल की प्रारूप मतदाता सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। वहीं नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में सुधार के लिए निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। एक जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी। प्रारूप सूची की प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई गई हैं। जिले में कुल 717 मतदान केंद्र हैं। प्रारूप सूची के अनुसार पलवल में कुल 6,12,833 मतदाता हैं, जिनमें 3,28,051 पुरुष, 2,80,498 महिला और 7 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।