फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   dr. yashpal join the congress after left JJP

जजपा के हलका अध्यक्ष कांग्रेस में हुए शामिल

Sat, 15 Jun 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
dr. yashpal join the congress after left JJP
पलवल। जजपा के हलका अध्यक्ष डॉ. यशपाल मावई ने शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में उन्हें कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने कराया। दलाल ने कहा कि डॉ. मावई को कांग्रेस में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। कार्यकर्ताओं की सुनवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा घमंड में है, इसका खामियाजा विधानसभा चुनावों में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

दलाल ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज लोग हर तरफ से दुखी हैं। न सरकार लोगों को बिजली दे पा रही है न पानी की व्यवस्था ठीक है। बिजली व पानी की समस्या के लिए लोग हाहाकार मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था खराब है। आए दिन लूट, हत्या व डकैती की वारदातें हो रही हैं। बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आज हर वर्ग चाहे किसान हो, मजदूर हो या फिर व्यापारी हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भाजपाइयों से जनता पर किए गए अत्याचार का हिसाब लिया जाएगा। डॉ. मावई ने विधायक दलाल का स्वागत किया तथा कांग्रेस में अपनी आस्था जताई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद कृष्ण ठाकुर, बलराम गुप्ता, नारायण सिंह सैनी मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed