{"_id":"5ebecfb38ebc3e90306008de","slug":"dowry-harassement-case-filed-in-hodal-palwal-news-noi51110561","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं सहित आधा दर्जन पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं सहित आधा दर्जन पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। मुंडकटी थाना पुलिस ने गांव सौन्दहद निवासी दो महिलाओं की शिकायत पर गांव सहार जिला मथुरा निवासी पति, सास, जेठ, देवर व ननद के खिलाफ दहेज दत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सौन्दहद निवासी सावित्री व संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता ने 2017 में हिंदू रीति रिवाज से उन दोनों की शादी गांव सहार मथुरा निवासी चर्तुभुज व रामबाबू के साथ की थी।
उनके पिता ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन उनके ससुरालीजन खुश नहीं थे। दहेज की मांग को लेकर उन्हें आए दिन परेशान किया जाने लगा। शिकायत में बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद ही बाइक और एक लाख रुपये लेकर आने की बात कहकर ससुरालीजनों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। जिसके बाद पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुरालीजन अपनी मांग पर अडे़ रहे। बाद में दोनों पीड़ितों ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर सहार निवासी चर्तुभुज, रामबाबू, रामा, लोकमनी उर्फ लोकेश, आशा, डालचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।