फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dose given to 36 people on first day in vaccination campaign

टीकाकरण अभियान में पहले दिन 36 लोगों को दी गई डोज

Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dose given to 36 people on first day in vaccination campaign
पलवल। जिले में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत सोमवार से हो गई है। पलवल जिला नागरिक अस्पताल में विधायक दीपक मंगला ने इसका शुभारंभ किया। पहले दिन सात बुजुर्गों और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 29 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाना चाहिए। सभी के सामूहिक प्रयास से जिस प्रकार हमने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, उसी प्रकार शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाकर कोरोना को पूरी तरह से हराना है। प्रथम चरण में फ्रंट लाइन में रहे स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे चरण में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया है। इसी प्रकार अब तीसरे चरण में 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के सभी लोगों व 45 साल से 60 साल तक के विभिन्न बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीकाकरण करवाया है। दुनिया में जहां कोरोना से काफी नुकसान हुआ, वहीं भारत में प्रधानमंत्री की सूझबूझ से स्थिति नियंत्रण में रही। भारत ने अपनी वैक्सीन भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि पहले दिन पलवल के जीएनएम कालेज में 6 बुजुर्गों जबकि 45 से 59 साल के 25 लोगों व दूधौला स्वास्थ्य केंद्र पर एक बुजुर्ग व चार अन्य हो टीका लगाया गया। इसी तरह से निजी अस्पतालों में 84 लोगों ने फीस देकर टीका लगवाया। इस मौके पर एसएमओ पलवल डॉ. लोकवीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश मलिक, पार्षद मोहित गोयल, भाजपा मंडलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed