फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   domestic gas cylinder disclosed rackets

घरेलू गैस सिलेंडरों के गोरखधंधे का खुलासा

Tue, 08 Oct 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, होडल
अमर उजाला, होडल Updated Tue, 08 Oct 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
domestic gas cylinder disclosed rackets

होडल अपराध जांच शाखा पुलिस ने सोमवार देर शाम होडल-नूंह मार्ग स्थित गांव अंधोप के निकट जंगलों से घरेलू गैस सिलेंडरों के एक गोरख धंधे का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन


मौके से सैकड़ों घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


होडल अपराध जांच शाखा प्रभारी रामबीर डागर ने बताया कि उन्हें सोमवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एजेंसी संचालकों की मिलीभगत से गांव अंधोप के निकट जंगल में बने एक कमरे में घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालने व अदला-बदली करने का गोरखधंधा पिछले काफी समय से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने बताई गई जगह पर छापामारी की तो पुलिस को उस कमरे से 111 घरेलू गैस सिलेंडर, कमरे के बाहर आइसर कैंटर में से 76 सिलेंडर मिले। मौके पर गांव तिगड़ा जिला गुडगांव निवासी पवन व कुलदीप को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी सिलेंडरों व दोनों आरोपियों को अपने साथ सीआईए कार्यालय ले आई। सिलेंडर मिलने की सूचना सीआईए पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग को दे दी। पुलिस द्वारा पकड़े गए 167 सिलेंडर भारत गैस कंपनी के हैं और 20 सिलेंडर एचपी गैस के हैं।


सूचना मिलते ही विभाग के इंस्पेक्टर मो. हुसैन टीम के साथ सीआईए कार्यालय पहुंच गए। सीआईए पुलिस व विभागीय टीम ने अपनी कार्यवाई शुरू कर दी। यह घरेलू खाली सिलेंडर गुडगांव से जंगल में आते हैं और यहां भरे सिलेंडर गुडगांव के लिए जाते हैं। इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed