फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Doctors workshop

डॉक्टरों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 17 Sep 2016 04:28 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 17 Sep 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
Doctors workshop
- फोटो :

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शुक्रवार को डॉक्टरों व नर्सों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिशुओं की मृत्यु दर को कम करने के  लिए प्रशिक्षण दिया गया। एचबीएस (हेल्पिंग बेबी सर्वाइव) नाम से आयोजित कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर ने सरकारी और निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान होने वाली लापरवाहियों को दूर करने के तरीके बताए। 

विज्ञापन


नवजात शिशुओं के जन्म के बाद शुरुआती 28 दिनों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्यशाला लगाई गई है। कार्यशाला का शुभारंभ सीमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने किया। कार्यशाला में नवजात शिशुओं को खान-पान संबंधी जानकारी भी दी गई। 
विज्ञापन


कार्यशाला के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज ग्रोवर ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 1000 शिशुओ में से 36 जन्म के बाद शुरुआती एक साल में मर जाते हैं। यह दर पिछले साल 41 थी जो की घट कर 35 हुई है। कार्यशाला में डॉ. मनमोहन, डॉ. अजय सिसोदिया, डॉ. मनोज, स्टाफ  नर्स वीणारानी, राजबाला, अमरवती, गुंजन, रेनू, सुमन बाला व सुनीता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed