{"_id":"61f824904d9abb6d53464519","slug":"doctor-sir-daughter-has-been-bitten-by-dog-give-injection-palwal-news-noi6297579191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर साहब... बेटी को कुत्ते ने काट लिया है, इंजेक्शन लगा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर साहब... बेटी को कुत्ते ने काट लिया है, इंजेक्शन लगा दो
विज्ञापन
पलवल। डॉक्टर साहब... मेरी बेटी को कुत्ते ने काट लिया है, जल्दी से इंजेक्शन लगा दो। मैडम, अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है, बाहर जाकर निजी अस्पताल में लगवा लो। यह नजारा था सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल का। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले चार दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं हैं। इस कारण लोगों को निजी अस्पतालों में जाकर इंजेक्शन लगवाने पड़ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों को बिना इंजेक्शन लगाए वापस भेजा जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अभी इंजेक्शन आने की उम्मीद भी नहीं है, क्योंकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वेयरहाउस पर ही इंजेक्शन नहीं है।
सोमवार को पहुंचे थे 10 लोग
अलग-अलग स्थानों पर कुत्ता काटने के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में 10 लोग पहुंचे। जबकि शनिवार और रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में करीब 35 लोग पहुंचे थे, लेकिन इंजेक्शन न होने के कारण सभी को वापस भेज दिया गया। इस कारण मजबूरी में लोगों ने बाहर मेडिकल स्टोर तथा निजी अस्पतालों में जाकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए।
बीपीएल कार्ड धारक खरीदकर लगवा रहे इंजेक्शन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जाता है, लेकिन अब अस्पताल में इंजेक्शन न होने के कारण इनको भी बाहर से खरीदकर ही लगवाना पड़ रहा है। बाहर 400 रुपये तक में इंजेक्शन मिल रहा है। इस बार बीपीएल कार्ड धारकों को बाहर से इंजेक्शन खरीदने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पैसा भी नहीं दिया जाएगा। जबकि पहले विभाग द्वारा खत्म होने पर भी बीपीएल कार्ड धारकों के लिए खरीदकर इंजेक्शन लगाया जाता था।
विज्ञापन
बेटी को कुत्ते ने काट लिया है। एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में आई हूं, लेकिन यहां इंजेक्शन नहीं हैं। बीपीएल कार्ड भी है, फिर भी मुझे बाहर से खरीदकर लगवाने को बोल दिया गया है। बाहर से खरीदने में असमर्थ हूं।
- सुनीता सिंह, पलवल
बेटे को कुत्ते ने काट लिया है। एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने जिला नागरिक अस्पताल आया हूं, लेकिन यहां इंजेक्शन नहीं है। अब मुझे बाहर से लगवाने को बोला गया है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए तथा गरीब लोगों के लिए इस तरह के इंजेक्शन अस्पताल में होने चाहिए।
- धर्मेंद्र सिंह, पलवल
एंटी रेबीज इंजेक्शन अस्पताल में नहीं हैं। वेयरहाउस पर भी नहीं हैं। सितंबर 2021 में इंजेक्शन मिले थे, इसके बाद से इंजेक्शन नहीं आ रहे हैं। अब तक विभाग द्वारा बाजार से खरीदकर लोगों को लगाए हैं। फिलहाल बीपीएल कार्ड धारकों को भी अपने रुपयों से इंजेक्शन लेकर लगवाने होंगे।
- डॉ. अजय माम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पलवल
-