फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Doctor shot due to old rivalry

Palwal News: पुरानी रंजिश के चलते डॉक्टर पर चलाई गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Doctor shot due to old rivalry
-पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर में छह अप्रैल की रात एक डॉक्टर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने होटल में अपने भाई के साथ खाना खाने आए डॉक्टर पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। दोस्तों ने बमुश्किल उन्हें बचा लिया। पीड़ित ने बताया कि वारदात में शामिल एक आरोपी पुलिस विभाग में कार्यरत है। मामले में थाना सदर पलवल में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


अमृता हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. अनिल पोसवाल निवासी बामनीखेड़ा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 6 अप्रैल 2025 की रात करीब 11 बजे वह अपने भाई से मिलने के बाद फुलवाड़ी मोड़ स्थित सीएनजी पंप के पास एक होटल पर खाना खाने गए थे। होटल में परमिंदर बहरोला (पुलिस विभाग में कार्यरत), गुच्ची उर्फ सचिन बहरोला, विक्की बहरोला पहले से ही वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि परमिंदर बहरोला की उनसे पुरानी रंजिश है। होटल में उससे उनका विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर गोली चला दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने गोली चलाने के बाद कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं पुलिस में हूं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है । साथ ही जांच अधिकारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed